Budget 2024: कहां से सरकार की होती है कमाई और कहां करती है सबसे अधिक खर्च, एक रुपये में समझें पूरा हिसाब

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 16, 2024, 02:51 PM IST

Budget 2024: देश के तमाम सेक्टर्स इस बजट से अपनी-अपनी मांगें पूरी होने की उम्मीद लगाए हैं। बजट में सरकार बताती है कि वो कहां से कितना पैसा कमाएगी और कहां पर खर्च करेगी। सरकार कहां से कमाती और कहां खर्च करती है, इस हिसाब-किताब को एक रुपये में समझ लेते हैं।

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को देश का आम बजट संसद में पेश करेंगी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट होगा। देश के तमाम सेक्टर्स इस बजट से अपनी-अपनी मांगें पूरी होने की उम्मीद लगाए हैं। बजट में सरकार बताती है कि वो कहां से कितना पैसा कमाएगी और कहां पर खर्च करेगी। उसकी प्राथमिकताएं क्या हैं और इस बार उसका फोकस किस क्षेत्र में रहने वाला है। सरकार कहां से कमाती और कहां खर्च करती है, आइए पुराने बजट यानी 2023-24 के बजट से समझ लेते हैं।

Union Budget 2024

(Image Source: iStock)

2023-24 में सरकार ने अनुमान लगाया था कि वो कुल 45 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसमें से 27.16 लाख करोड़ रुपये टैक्स के जरिए जुटाएगी और बाकी के पैसे दूसरे सोर्स से आएंगे। सरकार ने यह भी बताया था कि वो कितना कर्ज लेगी और कर्ज चुकाने में कितना खर्च करेगी। बजट के पूरे हिसाब-किताब को एक रुपये से आसान भाषा में समझते हैं।

End of Feed