Budget 2024 Expectations: टैक्स स्लैब से लेकर वेतनभोगियों की बजट से ये हैं इच्छाएं

Budget 2024 Expectations: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश करने जा रही है। बढ़ती महंगाई के बीच वेतन भोगी टैक्सपेयर्स को टैक्स स्लैब से लेकर बजट से कई उम्मीदें हैं।

Budget 2024 Expectations: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं। टैक्सपेयर्स टैक्स राहत और रियायतों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अंतरिम बजट में वित्त मंत्री ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष टैक्स के साथ-साथ आयात शुल्क के लिए मौजूदा टैक्स दरों को जारी रखने की घोषणा की थी। इसके अलावा बिना किसी बदलाव के मौजूदा पूंजीगत लाभ ढांचे को बनाए रखने का फैसला किया था। बढ़ती महंगाई के बीच मध्यम आय वर्ग के बीच प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि सुस्त रही है। इस बजट में उम्मीद है कि आम लोगों के लिए सरकार बड़ी राहत का ऐलान कर सकती है।

Budget 2024 Expectations

वेतनभोगियों को बजट से बड़ी उम्मीदें (तस्वीर-Canva)

इनकम टैक्स स्लैब

वेतनभोगी टैक्सपेयर्स इनकम टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं। केंद्रीय बजट 2023 में नई व्यक्तिगत कर व्यवस्था में समायोजन किए गए थे। कुछ उल्लेखनीय बदलावों में मूल छूट सीमा को 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये करना और उच्च आय वालों के लिए अधिभार कम करना शामिल था। हालांकि, पुरानी कर व्यवस्था को अपरिवर्तित रखा गया। उम्मीद है कि आगामी बजट पुरानी टैक्स व्यवस्था स्लैब संरचना में पर्याप्त सुधार लाएगा। इसमें नई टैक्स व्यवस्था के लिए इनकम टैक्स छूट सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये करना शामिल हो सकता है। वर्तमान में नई व्यवस्था के तहत टैक्स की दरें आय के स्तर के आधार पर 5 से 30% के बीच हैं।

End of Feed