Budget 2026: सेमीकंडक्टर हब बनेगा भारत! बजट में ₹40,000 करोड़ की सौगात से चमकेगी टेक कंपनियों की किस्मत

Budget 2026: भारत में सेमीकंडक्टर के निर्माण पर सरकार का पूरा जोर है। सरकार ने सेमीकंडक्टर को बढ़ावा देने के लिए 22500 करोड़ रुपये का निवेश किया है। अब इसे बढ़ाकर 40 हजार करोड़ करने का प्रस्ताव करते हैं।

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट 2026 पेश करते हुए भारत को वैश्विक 'टेक सुपरपावर' बनाने की दिशा में सबसे बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने भविष्य की तकनीक और डिजिटल क्रांति की रीढ़ माने जाने वाले सेमीकंडक्टर (Semiconductor) सेक्टर के लिए खजाना खोल दिया है। पिछले बजट में इस क्षेत्र के लिए 22,500 करोड़ रुपये का प्रावधान था, जिसे अब बढ़ाकर सीधे 40,000 करोड़ रुपये करने का ऐतिहासिक प्रस्ताव रखा गया है। यह फैसला न केवल भारत को आत्मनिर्भर बनाएगा, बल्कि चीन और अमेरिका जैसे देशों के दबदबे को भी कड़ी चुनौती देगा।

Semicondutor Sector Budget 2026

चिप निर्माण में भारत की 'लंबी छलांग'

सेमीकंडक्टर चिप्स का इस्तेमाल आज मोबाइल फोन और लैपटॉप से लेकर कारों, वाशिंग मशीन और मिसाइलों तक में होता है। अब तक भारत इन चिप्स के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था, लेकिन 40,000 करोड़ रुपये के इस भारी-भरकम निवेश से देश के भीतर ही बड़े पैमाने पर 'चिप फैब्रिकेशन यूनिट्स' (Fab Units) लगाने में मदद मिलेगी। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में दुनिया का हर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस 'मेड इन इंडिया' चिप से लैस हो।

End of Feed