बिजनेस

Budget 2024 Income Tax: एक करोड़ टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, 25000 रुपए तक के बकाए होंगे माफ

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 1, 2024, 01:35 PM IST

Budget 2024 Income Tax: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में बड़ा ऐलान किया है। 25,000 रुपए के बकाए टैक्स माफ होंगे। जिससे 1 करोड़ टैक्सपेयर्स को लाभ होगा।

Image

एक करोड़ टैक्सपेयर्स को मिली राहत

Budget 2024 Income Tax: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया। चुनावी वर्ष होने के नाते यह अंतरिम बजट था। हालांकि बजट के दौरान उन्होंने के कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि 1962 से लेकर अब तक की अतिदेय कर (Overdue tax) डिमांड माफ होगी। जिसकी राशि 25,000 रुपए (वित्तीय वर्ष 2010 तक) और 10,000 रुपए (इसके बाद), वापस लेने की तैयारी है। जिससे 1 करोड़ टैक्सपेयर्स को लाभ होगा।

Budget 2024 Income Tax

टैक्सपेयर्स में मिली राहत

टैक्स स्लैब में नहीं हुए बदलाव

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 1 फरवरी, 2024 को अंतरिम बजट प्रस्तुति में डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स के लिए टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं करने की घोषणा की। मध्यम आय वाले वेतनभोगी वर्ग के लिए टैक्स स्लैब भी समान रहे। आयात शुल्क पर भी किसी बदलाव की घोषणा नहीं की गई।

मिडिल क्लास के लिए हुआ ये ऐलान

उधर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार पात्र मध्यम वर्ग को अपना घर खरीदने या बनाने के लिए एक आवासीय योजना शुरू करेगी। सीतारमण ने चुनाव से पहले अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार आर्थिक दृष्टिकोण भी अपनाएगी जो सतत विकास की सुविधा प्रदान करे और उत्पादकता में सुधार लाए। उन्होंने बजट पेश करते हुए एक करोड़ मकानों में प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली सुनिश्चित करने को ‘रूफटॉप सोलराइजेशन’ का भी उल्लेख किया, जिससे सालाना 15,000-18,000 रुपए की घरेलू बचत होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार मौजूदा अस्पताल बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल करके और अधिक मेडिकल कॉलेज स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्वी क्षेत्र और वहां के लोगों के विकास पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article