Budget 2023: वित्त मंत्री का बयान, कहा-वर्तमान सरकार ने मिडिल क्लास पर नहीं लगाया कोई नया टैक्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 16, 2023, 04:56 PM IST

Budget 2023: 1 फरवरी 2023 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की ओर से वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश किया जाएगा, जिसका सभी को इंतजार है।

नई दिल्ली। आम बजट (Budget 2023) पेश करने से दो सप्ताह पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा कि वह मध्य वर्ग के दबावों को समझती हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह याद दिलाया कि वर्तमान सरकार ने मध्य वर्ग पर कोई नया कर नहीं लगाया है। सीतारमण एक फरवरी को लोकसभा में वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट पेश करेंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार इस बजट में आयकर सीमा बढ़ाएगी और मध्य वर्ग के करदाताओं के अलावा अन्य लोगों को भी कुछ राहत देगी।

nirmala sitharaman

Budget 2023: वित्त मंत्री का बयान, कहा-वर्तमान सरकार ने मिडिल क्लास पर नहीं लगाया कोई नया टैक्स

सरकार ने किए कई उपाय

वित्त मंत्री ने आरएसएस से जुड़ी साप्ताहिक पत्रिका 'पाञ्चजन्य' के एक समारोह में कहा, ''मैं भी मध्य वर्ग से ताल्लुक रखती हूं लिहाजा मैं मध्य वर्ग के दबावों को समझ सकती हूं। मैं खुद को मध्य वर्ग का मानती हूं, इसलिए मैं इस बात को समझती हूं।'' इसके साथ ही उन्होंने यह याद दिलाया कि वर्तमान मोदी सरकार ने मध्य वर्ग पर कोई भी नया कर नहीं लगाया है। उन्होंने कहा कि पांच लाख रुपये तक की आमदनी आयकर से मुक्त है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए 27 शहरों में मेट्रो रेल नेटवर्क विकसित करने और 100 स्मार्ट सिटी बनाने जैसे कई उपाय किए हैं।

End of Feed