Budget 2023: साल 2024 में होने वाले आम चुनाव के पहले मोदी सरकार अपना आखिरी फुल बजट पेश करने जा रही है। ऐसे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बड़ी उम्मीदें हैं। खास तौर से ऐसे समय जब सरकार का खजाना भरा हुआ है। उसे टैक्स से होने वाली कमाई 18 लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में अगर वित्त मंत्री से हर तबके को बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है।
बजट में बड़ी सौगात पर नजर
इनकम टैक्स में 5 साल बाद मिलेगी राहत !
आम बजट 2023 से सबसे ज्यादा उम्मीदें इनकम टैक्स को लेकर है। ऐसी उम्मीद की जा रही कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण न केवल 5 साल बाद इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव करेंगी , बल्कि 80 सी के तहत 1.50 लाख रुपये तक की टैक्स छूट में भी इजाफा करेंगी। साथ ही 80 डी के तहत हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर मिलने वाली छूट को बढ़ाया जाएगा। अभी 25 हजार रुपये तक के प्रीमियम पर टैक्स छूट का लाभ मिलता है।
होम लोन पर ज्यादा छूट मिले
पिछले एक साल में होम लोन लगातार महंगा हुआ है। ऐसे में मिडिल क्लास पर खास तौर से बढ़ती ईएमआई और ब्याज का बोझ बढ़ा है। इस समय होम लोन के ब्याज पर 2 लाख रुपये तक की छूट है। करीब 2 फीसदी ब्याज दरों को बढ़े बोझ को देखते हुए ब्याज पर लिमिट को बढ़ाकर वित्त मंत्री राहत दे सकती हैं।
स्टैण्डर्ड डिडक्शन बढ़ा तो वेतनभोगी को फायदा
वेतनभोगी कर्मचारियों को इस समय स्टैण्डर्ड डिडक्शन के रूप में 50,000 रुपये की छूट मिलती है। ऐसे में वेतनभोगी इस लिमिट बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहा है। ऐसा होने से उसकी बचत में इजाफा होगा।
