Share Market: बजट से पहले शेयर बाजार में तेजी, जानें क्यों आई 1000 अंकों की तेजी

BSE, SENSEX, Nifty Today: आज बाजार में एचडीएफसी ने माहौल बनाया। असल में RBI ने देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी LIC को HDFC Bank में 9.9 फीसदी हिस्सेदारी रखने की मंजूरी दी है। इसका असर आज बैंक के शेयरों पर भी दिखा और शुरुआती कारोबार में ही यह 2 फीसदी उछल गया।

BSE, SENSEX, Nifty Today: बजट से पहले शेयर बाजार में बहार है। बीएसई सेंसेक्स आज 71 हजार से थोड़ा नीचे खुलने के बावजूद रफ्तार पकड़ चुका है । और दोपहर एक बजे तक बाजार में 1000 अंकों से ज्यादा तेजी आ गई है। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 21400 के पार खुला और इसमें 347 अंकों की तेजी बनी हुई है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 71764 के पार और निफ्टी 21699 के पार पहुंच गया। बाजार में तेजी की प्रमुख वजह बैंकिंग शेयरों में तेजी और वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेत मिलना है। सेंसेक्स आज इंट्रा- में 1063 अंक और निफ्टी 347 अंक बढ़ चुका था।

share  market

शेयर बाजार में तेजी

HDFC Bank ने बनाया माहौल

End of Feed