Stocks To Buy: शेयर बाजार में कुछ दिन से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मगर कुछ शेयरों में कमाई का मौका है। दो ब्रोकरेज ने अलग-अलग दो स्टॉक्स खरीदने की सलाह दी है। इनमें डीएलएफ (DLF) और अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) शामिल हैं। इनमें से डीएलएफ का शेयर मंगलवार 30 जुलाई को बीएसई पर 9.70 रु या 1.11 फीसदी की मजबूती के साथ 879.75 रु पर बंद हुआ है, जबकि अशोक लेलैंड का शेयर 2.70 रु या 1.05 फीसदी की कमजोरी के साथ 253.60 रु पर बंद हुआ है। आगे जानिए इन शेयरों के टार्गेट कितने हैं।
ये भी पढ़ें -
डीएलएफ का टार्गेट
जेफरीज ने डीएलएफ के शेयर के लिए 985 रुपये का टार्गेट प्राइस दिया है। इसका मौजूदा स्तर 879.75 रु है। यानी इस स्तर से करीब 12 फीसदी रिटर्न दे सकता है। जेफरीज ने कहा है कि गुरुग्राम हाउसिंग डिमांड पर चिंता के कारण हाल के दिनों में शेयर का प्रदर्शन खराब रहा। मगर इसके मुताबिक इसका कैश फ्लो अच्छा है।
अशोक लेलैंड
अशोक लेलैंड के लिए गोल्डमैन सैक्स ने 290 रु का टार्गेट दिया है। जबकि अभी ये शेयर 253.6 रु पर है। इससे 14 फीसदी से अधिक रिटर्न मिल सकता है। ब्रोकरेज फर्म के अनुसार आने वाली तिमाहियों में इसका प्रॉफिट बढ़ने और आरएंडी खर्चों में कमी आने की संभावना है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
