बिजनेस

Tata Motors Share: ब्रोकरेज फर्म ने दी Tata Motors को SELL रेटिंग, शेयर 5 फीसदी से ज्यादा टूटा

Tata Motors Share Fell: यूबीएस सिक्योरिटीज के 825 रु के टार्गेट का मतलब है कि मंगलवार के क्लोजिंग प्राइस (1035.45) से ये शेयर 20.3 प्रतिशत गिर सकता है। यूबीएस को कंपनी की लग्जरी यूनिट जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) और इसके घरेलू पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में मार्जिन दबाव के कारण आगे और नुकसान की चिंता है।

Image

टाटा मोटर्स के शेयर में गिरावट

KEY HIGHLIGHTS
  • Tata Motors के लिए SELL रेटिंग
  • ब्रोकरेज फर्म ने जताया गिरावट का अनुमान
  • शेयर 5 फीसदी से ज्यादा टूटा

Tata Motors Share Fell: आज बुधवार को टाटा मोटर्स के शेयरों में 5.3 फीसदी की गिरावट आई और यह 980.55 रुपये पर पहुंच गया। यह गिरावट लगातार 9वें दिन शेयर में दिख रही है। इससे ये शेयर जुलाई के आखिर के बाद पहली बार 1000 रुपये के नीचे चला गया है। यह गिरावट यूबीएस सिक्योरिटीज की एक नई रिपोर्ट के बाद आई है, जिसने टाटा मोटर्स पर 825 रुपये प्रति शेयर के टार्गेट प्राइस के साथ ‘सेल’ रेटिंग दी है।

ये भी पढ़ें -

कितनी आ सकती है गिरावट

यूबीएस सिक्योरिटीज के 825 रु के टार्गेट का मतलब है कि मंगलवार के क्लोजिंग प्राइस (1035.45) से ये शेयर 20.3 प्रतिशत गिर सकता है। यूबीएस को कंपनी की लग्जरी यूनिट जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) और इसके घरेलू पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में मार्जिन दबाव के कारण आगे और नुकसान की चिंता है।

5 दिन में गिरा 9.5 फीसदी

बीते 5 दिनों में टाटा मोटर्स के शेयर में करीब 9.5 फीसदी (BSE पर बुधवार को करीब 11 बजे 980.5 रु के रेट आधार पर) की गिरावट आई है। एक महीने में ये करीब 9 फीसदी फिसला है। 6 महीनों में शेयर ने 4.6 फीसदी नुकसान कराया है।

2024 में रहा है पॉजिटिव रिटर्न

2024 में टाटा मोटर्स के शेयर ने 24 फीसदी रिटर्न दिया है। एक साल में शेयर ने 54.5 फीसदी फायदा कराया है। वहीं बीते 5 सालों में ये 657 फीसदी ऊपर चढ़ा है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article