Larsen & Toubro Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन और एनालिस्ट नूरेश मेरानी एलएंडटी (लार्सन एंड टूब्रो) लिमिटेड के शेयरों को लेकर पॉजिटिव हैं। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि कंस्ट्रक्शन कंपनी एलएंडटी भारत और मध्य पूर्व में कैपिटल एक्सपेंडिचर साइकिल को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर स्थिति में है। एलएंडटी का शेयर आज करीब 3 बजे BSE पर 2.14 प्रतिशत चढ़कर 3557.65 रुपये पर है। आगे जानिए शेयर का टार्गेट कितना है।
लार्सन एंड टुब्रो शेयर टार्गेट प्राइस
ये भी पढ़ें -
जेपी मॉर्गन ने कितना दिया टार्गेट
जेपी मॉर्गन ने 4360 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ एलएंडटी के लिए ओवरवेट रेटिंग शुरू की है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि मजबूत इनकम ग्रोथ के साथ इसमें आकर्षक वैल्यूएशन है। 4360 रु के टार्गेट पर ये शेयर 22 फीसदी से ज्यादा कमाई करा सकता है।
मार्केट एक्सपर्ट की क्या है राय
इस बीच ईटी नाउ के साथ बातचीत में एक्सपर्ट नूरेश मेरानी ने भी L&T के शेयरों पर खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने टार्गेट प्राइस 3900 रुपये तय किया है। जबकि स्टॉप लॉस 3450 रुपये रखने को कहा है।
कितना दिया डिविडेंड
इस साल एलएंडटी (लार्सन एंड टुब्रो) ने अपने शेयरधारकों के लिए 20 जून को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट के साथ 28 रुपये का डिविडेंड दिया। इसी तरह, कंपनी ने 2021 में 18 रुपये, 2022 में 22 रुपये और 2023 में 30 रुपये का डिविडेंड भी घोषित किया।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
