SBI Life Target: 31% रिटर्न दे सकता है एसबीआई लाइफ का शेयर, 2100 रु के टार्गेट के साथ खरीदने की सलाह

SBI Life Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को 2,100 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का मौजूदा शेयर प्राइस 1,606.30 रुपये है। यानी ये मौजूदा स्तर से करीब 31 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एसबीआई लाइफ के लिए BUY रेटिंग
  • 2100 रु का टार्गेट
  • 31% रिटर्न की उम्मीद

SBI Life Share Price Target: सोमवार को एसबीआई लाइफ का शेयर BSE पर 10.80 रु या 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 1606.30 रु पर बंद हुआ। बीते शुक्रवार को ये 1617.10 रु पर बंद हुआ था। बता दें कि बीते 5 दिनों में ये शेयर 6.11 फीसदी और 1 महीने में 12.86 फीसदी नीचे फिसला है। मगर आगे शेयर के अच्छा रिटर्न देने की उम्मीद है। आगे जानिए ब्रोकरेज फर्म ने इसके लिए कितना टार्गेट प्राइस बताया है।

SBI Life Share Price Target

एसबीआई लाइफ के शेयर का टार्गेट प्राइस

ये भी पढ़ें -

End of Feed