Kotak Mahindra Bank Share Price Target: मंगलवार को कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में मजबूती आई। बैंक का शेयर BSE पर 29.50 रु या 1.71 फीसदी की मजबूती के साथ 1758 रु पर बंद हुआ। हालांकि 18 अक्टूबर के बाद से बैंक का शेयर करीब 6 फीसदी कमजोर हुआ है। इस बीच एक ब्रोकरेज फर्म ने कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर खरीदने की सलाह दी है। आगे जानिए कितना रखें शेयर का टार्गेट।
कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर के लिए BUY रेटिंग
ये भी पढ़ें -
Kotak Mahindra Bank Share Target
ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 1,916 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। कोटक महिंद्रा बैंक का मौजूदा मार्केट प्राइस 1758 रुपये है। यानी ये मौजूदा भाव से 9 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
कितनी है मार्केट कैपिटल (Kotak Mahindra Bank Market Cap)
कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैपिटल इस समय 3.50 लाख करोड़ रु है। कोटक महिंद्रा बैंक के प्रमुख प्रोडक्ट्स/रेवेन्यू सेगमेंट्स में एडवांस और बिलों पर ब्याज और छूट, निवेश से इनकम, आरबीआई और अन्य इंटर-बैंक फंड्स के साथ बैलेंस पर ब्याज और 31-मार्च-2023 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए ब्याज शामिल हैं।
कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर का रिटर्न
- बीते 5 दिनों में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 0.50 फीसदी चढ़ा है
- एक महीने में ये 1.68 फीसदी फिसला है
- 6 महीनों में इसने 8.2 फीसदी फायदा कराया है
- 2024 में अब तक शेयर 8 फीसदी टूटा है
- इसके एक साल का रिटर्न 1.03 फीसदी रहा है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
