बिजनेस

Kotak Bank Target: 9% रिटर्न दे सकता है Kotak Mahindra Bank का शेयर, ब्रोकरेज फर्म ने दिया 1916 रु का टार्गेट प्राइस

Kotak Mahindra Bank Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 1,916 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। कोटक महिंद्रा बैंक का मौजूदा मार्केट प्राइस 1758 रुपये है। यानी ये मौजूदा भाव से 9 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर के लिए BUY रेटिंग

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर के लिए BUY रेटिंग
  • ब्रोकरेज फर्म ने दी सलाह
  • 1916 रु का है टार्गेट

Kotak Mahindra Bank Share Price Target: मंगलवार को कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में मजबूती आई। बैंक का शेयर BSE पर 29.50 रु या 1.71 फीसदी की मजबूती के साथ 1758 रु पर बंद हुआ। हालांकि 18 अक्टूबर के बाद से बैंक का शेयर करीब 6 फीसदी कमजोर हुआ है। इस बीच एक ब्रोकरेज फर्म ने कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर खरीदने की सलाह दी है। आगे जानिए कितना रखें शेयर का टार्गेट।

ये भी पढ़ें -

Kotak Mahindra Bank Share Target

ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 1,916 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। कोटक महिंद्रा बैंक का मौजूदा मार्केट प्राइस 1758 रुपये है। यानी ये मौजूदा भाव से 9 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

कितनी है मार्केट कैपिटल (Kotak Mahindra Bank Market Cap)

कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैपिटल इस समय 3.50 लाख करोड़ रु है। कोटक महिंद्रा बैंक के प्रमुख प्रोडक्ट्स/रेवेन्यू सेगमेंट्स में एडवांस और बिलों पर ब्याज और छूट, निवेश से इनकम, आरबीआई और अन्य इंटर-बैंक फंड्स के साथ बैलेंस पर ब्याज और 31-मार्च-2023 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए ब्याज शामिल हैं।

कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर का रिटर्न

  • बीते 5 दिनों में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 0.50 फीसदी चढ़ा है
  • एक महीने में ये 1.68 फीसदी फिसला है
  • 6 महीनों में इसने 8.2 फीसदी फायदा कराया है
  • 2024 में अब तक शेयर 8 फीसदी टूटा है
  • इसके एक साल का रिटर्न 1.03 फीसदी रहा है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article