Shaan Buy New Property: मशहूर गायक शान (शांतनु मुखर्जी) और उनकी पत्नी राधिका ने पुणे में एक नया बंगला खरीदा है। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट पर संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार, इस बंगले की कीमत 10 करोड़ रुपये है।
शान और राधिका (Image-Instagram)
शान और राधिका ने पुणे में खरीदी लग्जरी प्रॉपर्टी
शान और राधिका ने पुणे में एक शानदार प्लॉट-प्लस-बंगला टाइप प्रॉपर्टी खरीदी है। यह संपत्ति करीब 0.4 हेक्टेयर (लगभग 4,788 वर्ग गज) क्षेत्र में फैली हुई है, जिसमें बने बंगले का निर्मित क्षेत्र (बिल्ड-अप एरिया) लगभग 5,500 वर्ग फुट है। इस रजिस्ट्री के दौरान 50 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस अदा की गई है।
शान और राधिका का यह बंगला महाराष्ट्र के पुणे जिले के मावल तालुका में प्रभाचीवाड़ी में है, जो कि पुणे महानगर क्षेत्र में स्थित है। यह क्षेत्र अपनी ग्रामीण सेटिंग, खुली जमीन, शांत ग्रामीण माहौल और उभरते आवासीय विकास के लिए जाना जाता है। इसके अलावा, यह इलाका मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे सहित प्रमुख परिवहन मार्गों के नजदीक है, जिससे यह पुणे शहर और आस-पास के इंडस्ट्रियल जोन दोनों के करीब है।
प्रॉपर्टी से जुड़ी खास बातें
- यह एक प्लॉट-प्लस-बंगला टाइप की प्रॉपर्टी है।
- कुल क्षेत्रफल लगभग 0.4 हेक्टेयर (करीब 4,788 वर्ग गज) है।
- बंगले का निर्मित क्षेत्र करीब 5,500 वर्ग फुट है।
- इस डील पर 50 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस दी गई है।
अपने हिट गानों के लिए मशहूर हैं शान
शान और राधिका की शादी 2000 में हुई थी और उनके दो बेटे हैं-सोहम और शुभ। शान एक संगीतमय परिवार से आते हैं और उन्होंने पिछले 20 से ज्यादा सालों में कई भाषाओं में गाने गाए हैं। कल हो ना हो, तनु वेड्स मनु, और दस, उनके कुछ मशहूर गाने हैं।
शान को उनके बेहतरीन गानों, साल 2007 में "फना" और 2008 में "सांवरिया" के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।वे सारेगामापा, The Voice India जैसे म्यूजिक रियलिटी शो में जज की भूमिका भी निभा चुके हैं।
