Bloomberg Billionaires Index Latest Updates: गौतम अडानी फिर पहुंचे 100 अरब डॉलर के क्लब में, जानें कितनी है नेटवर्थ, कौन है टॉप पर

Bloomberg Billionaire Index:भारत के अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) एक बार फिर 100 अरब डॉलर क्लब में पहुंच गए हैं। इनसे पहले भारत के सिर्फ मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) इस क्लब में थे। यहां जानिए दुनिया के टॉप 15 अरबपतियों की नेटवर्थ कितनी है।

Bloomberg Billionaire Index: भारत के अरबपति उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) एक बार फिर 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हो गए हैं। अडानी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बाद इस क्लब में शामिल होने वाले दूसरे अरबपति हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक अब दुनिया के टॉप 15 अरबपतियों में से 14 की संपत्ति 100 अरब डॉलर से अधिक है। इन अरबपतियों में सबसे अधिक टेक्नोलॉजी से जुड़े उद्योगपतियों की है। बर्नार्ड अरनॉल्ट और जेफ बेजोस ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में केवल दो लोग हैं जो 200 बिलियन डॉलर क्लब में हैं। बर्नार्ड अरनॉल्ट के पास 221 अरब डॉलर और जेफ बेजोस के पास 206 अरब डॉलर की संपत्ति है। जबकि एलन मस्क की कुल संपत्ति 188 बिलियन डॉलर है।

Bloomberg Billionaires Index, Gautam Adani, Gautam Adani Networth

भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी

मुकेश अंबानी 12वें और अडानी 14वें स्थान पर

अरबपतियों की लिस्ट में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग चौथे नंबर पर हैं, मेटा के मालिक के पास 168 अरब डॉलर की संपत्ति है। लैरी पेज 155 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं। छठे स्थान पर मौजूद बिल गेट्स के पास 154 अरब डॉलर की संपत्ति है। 146 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सर्गेई ब्रिन 7वें स्थान पर हैं। स्टीव बाल्मर 8वें स्थान पर हैं और उनकी संपत्ति 146 अरब डॉलर है। वॉरेन बफेट 9वें स्थान पर हैं। उनकी नेटवर्थ 137 अरब डॉलर है और 10वें स्थान पर मौजूद लैरी एलिसन की भी नेटवर्थ 137 अरब डॉलर है। माइकल डेल 112 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 11वें स्थान पर हैं। 109 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी 12वें स्थान पर हैं। कार्लोस स्लिम की कुल संपत्ति 106 अरब डॉलर है और वह 13वें स्थान पर हैं। गौतम अडानी के पास 100 अरब डॉलर की संपत्ति है और वह 14वें स्थान पर हैं। उनके बाद फ्रैंकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स हैं, जिनकी संपत्ति 99.90 अरब डॉलर है।

End of Feed