BlackRock Mumbai: 1000 लाख करोड़ रु वाली BlackRock ने मुंबई में पट्टे पर ली जमीन, इस शख्स के हाथ में है कमान

BlackRock Mumbai Land Deal: ब्लैकरॉक और ओबेरॉय रियल्टी के बीच हुए लीज एग्रीमेंट में हर 36 महीने के बाद किराए में 15% की बढ़ोतरी और पांच साल की लॉक-इन अवधि शामिल है। जनवरी से शुरू होने वाला यह लीज एग्रीमेंट पिछले हफ्ते रजिस्टर किया गया। इस डील से ब्लैकरॉक को टावर में 90 से ज़्यादा कार पार्किंग स्लॉट मिलेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • BlackRock ने पट्टे पर ली जमीन
  • मुंबई में किराए पर ली जमीन
  • 1.65 लाख वर्ग फुट का है ऑफिस स्पेस

BlackRock Mumbai Land Deal: दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजर कंपनी ब्लैकरॉक (BlackRock Inc) अपने ग्लोबल कारोबार में सहयोग के लिए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) बनाएगी। इसके लिए कंपनी ने मुंबई के पश्चिमी उपनगर गोरेगांव में 1.65 लाख वर्ग फुट से अधिक का ऑफिस स्पेस खरीदा है। ये ऑफिस स्पेस 10 साल से अधिक की अवधि के लिए पट्टे पर लिया गया है। न्यूयॉर्क मुख्यालय वाली फाइनेंशियल सर्विस कंपनी ब्लैकरॉक ने लिस्टेड डेवलपर कंपनी ओबेरॉय रियल्टी से कमर्शियल कॉम्प्लेक्स कॉमर्ज III में कुल तीन मंजिलों को 2.6 करोड़ रुपये प्रति माह के किराये पर पट्टे पर लिया है, जिससे अन्य चार्जेज समेत इसका कुल डील साइज लगभग 400 करोड़ रुपये हो गया है।

BlackRock Mumbai Land Deal

BlackRock ने पट्टे पर ली जमीन

ये भी पढ़ें -

End of Feed