Bitcoin may touch 1 lakh Dollar : दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का डॉलर में रेट इस समय करीब 29000 पर है। गुरुवार को करीब सवा 4 बजे बिटकॉइन कॉइनमार्केटकैप पर 28986 डॉलर के स्तर पर है। पर बिटकॉइन कुछ समय बाद 1 लाख डॉलर पर पहुंच सकती है। यानी मौजूदा रेट से तीन गुना से अधिक।
क्रिप्टो विंटर हुआ खत्म
रॉयटर्स की रिपोर्ट में स्टैंडर्ड चार्टर्ड के हवाले से कहा गया है कि टॉप क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन 2024 के अंत तक 100,000 डॉलर तक पहुंच सकती है। इसमें कहा गया है कि तथाकथित "क्रिप्टो विंटर" खत्म हो गया है। क्रिप्टो विंटर यानी क्रिप्टो मार्केट में गिरावट।
बताते चलें कि भारतीय रु में इस समय बिटकॉइन की वैल्यू 23,79,069 रु है।
क्यों चढ़ सकती हैं कीमतें
बैंकिंग सेक्टर में हाल ही में आई उथल-पुथल सहित कई फैक्टरों से बिटकॉइन को फायदा मिल सकता है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपने दरों में बढ़ोतरी के साइकिल को खत्म कर दिया है और क्रिप्टो माइनिंग की प्रोफिटेबिलिटी में सुधार हुआ है। ये फैक्टर भी बिटकॉइन को फायदा पहुंचा सकते हैं।
बढ़िया चल रहा है 2023
वैसे बिटकॉइन के लिए अनिश्चितता बरकरार है, पर इसके 1 लाख डॉलर तक पहुंचने का रास्ता साफ हो रहा है। इस साल अब तक बिटकॉइन में तेजी आई है। इससे ये दस महीनों में पहली बार अप्रैल में 30,000 डॉलर के ऊपर पहुंच गई। 2022 में क्रिप्टो सेक्टर से खरबों डॉलर का सफाया हो गया था, जिसके बाद इस साल आई तेजी उस घाटे की थोड़ी रिकवरी है।
पहले भी लगे हैं अनुमान
हालांकि बिटकॉइन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के अनुमान पहले भी लगाए गये हैं। जैसे कि नवंबर 2020 में एक सिटी एनालिस्ट ने इसके 2022 के अंत तक 3.18 लाख डॉलर पर पहुंचने का अनुमान लगाया था। मगर बिटकॉइन ने 2022 65 फीसदी नुकसान के साथ 16500 डॉलर के रेट पर खत्म किया था।
कब लॉन्च हुई थी बिटकॉइन
बिटकॉइन एक डीसेंट्रलाइज्ड क्रिप्टोकरेंसी है जिसे जनवरी 2009 में लॉन्च किया गया था। इसकी कॉइनमार्केटकैप पर मौजूदा रैंकिंग नंबर 1 है। बिटकॉइन की लाइव मार्केट कैप 561,328,457,898 डॉलर है। इसकी सर्कुलेटिंग सप्लाई 19,357,481 कॉइन की है, जबकि अधिकतम सप्लाई 21,000,000 कॉइन की है।
डिस्क्लेमर : क्रिप्टोकरेंसी में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
