बिजनेस

Pi Coin Update: Pi Coin को Binance ने फिर दिया झटका, सेल-ऑफ के बीच नहीं किया लिस्ट, अब उम्मीद है या नहीं

Pi Coin Binance Listing Update: बायनेंस (Binance) ने एक बार फिर अपने "वोट टू लिस्ट" इनिशिएटिव के लेटेस्ट राउंड में पाई नेटवर्क को नजरअंदाज कर दिया है। बायनेंस का वोट टू लिस्ट प्रोग्राम इसके यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने वाली क्रिप्टोकरेंसी के लिए वोट करने की अनुमति देता है।

Image

बायनेंस ने पाई कॉइन को दिया झटका

KEY HIGHLIGHTS
  • बायनेंस ने पाई कॉइन को दिया झटका
  • पाई कॉइन को नहीं किया लिस्ट
  • कम्युनीटी की उम्मीद है बरकरार

Pi Coin Binance Listing Update: बायनेंस (Binance) ने एक बार फिर अपने "वोट टू लिस्ट" इनिशिएटिव के लेटेस्ट राउंड में पाई नेटवर्क को नजरअंदाज कर दिया है। बायनेंस का वोट टू लिस्ट प्रोग्राम इसके यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने वाली क्रिप्टोकरेंसी के लिए वोट करने की अनुमति देता है। पर इस बार भी बायनेंस ने लिस्टिंग के लिए पाई कॉइन को नहीं चुना। बल्कि इस बार अलग-अलग यूटिलिटी-ड्रिवन सेक्टर्स में फैले 12 टोकन को सेलेक्ट किया है।

ये भी पढ़ें -

किन टोकन्स को मिली जगह

इस बार बायनेंस द्वारा सेलेक्ट किए टोकन में VIRTUAL, BIGTIME, UXLINK, MORPHO, GRASS, ATH, WAL, SAFE, ZETA, IP, ONDO, और PLUME शामिल हैं। ये टोकन फाइनल रिव्यू प्रोसेस से गुजरेंगे, जिसमें कम्युनिटी वोट और ट्रेडिंग डिमांड, कम्प्लायंस और रिस्क एसेसमेंट जैसे फैक्टर्स पर विचार किया जाएगा।

Pi Coin को क्यों शामिल नहीं कर रहा बायनेंस

मार्च में बायनेंस के पहले वोट टू लिस्ट इवेंट से भी Pi Network को बाहर रखा गया था। इस एक्सचेंज ने तब स्पष्ट किया था कि वह इनिशिएटिव के लिए केवल BNB-आधारित प्रोजेक्ट्स पर विचार करेगा, जिससे Pi Network की भागीदारी प्रभावी रूप से समाप्त हो गई।

उम्मीद अब भी है कायम

Pi कम्युनिटी के सदस्यों को अभी भी उम्मीद है कि 26वीं सबसे बड़ी डिजिटल क्रिप्टोकरेंसी निकट भविष्य में सीधे Binance पर लिस्ट हो सकती है। बायनेंस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि लिस्टिंग चाहने वाले प्रोजेक्ट्स को इसके कड़े पारदर्शिता और कम्प्लायंस स्टैंडर्ड को पूरा करना होगा।

नतीजतन Pi Network अभी भी अधर में लटका हुआ है क्योंकि ट्रेडर्स आगे की एक्सचेंज लिस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक क्रिप्टोकरेंसी की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। क्रिप्टो मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article