Billionaires Net Worth: 2024 में 3 गुना बढ़ी अरबपतियों की संपत्ति, प्रतिदिन 5.7 अरब डॉलर हुआ इजाफा

Billionaires Net Worth: ऑक्सफैम इंटरनेशनल’ की वैश्विक असमानता पर नवीनतम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि अरबपतियों की संपत्ति में भारी उछाल हुई है जबकि गरीबी में रहने वाले लोगों की संख्या में 1990 के बाद से कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।

Billionaires Net Worth: दुनियाभर में अरबपतियों की संपत्ति 2024 में 2,000 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 15,000 अमेरिकी डॉलर हो गई है, जो 2023 की तुलना में तीन गुना अधिक है। यह जानकारी अधिकार समूह ‘ऑक्सफैम इंटरनेशनल’ की वैश्विक असमानता पर नवीनतम रिपोर्ट में दी गई। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक से कुछ घंटे पहले सोमवार को ‘टेकर्स, नॉट मेकर्स’ शीर्षक वाली यह रिपोर्ट यहां जारी की गई। ‘ऑक्सफैम इंटरनेशनल’ ने अरबपतियों की संपत्ति में भारी उछाल और गरीबी में रहने वाले लोगों की संख्या में 1990 के बाद से कोई खास बदलाव नहीं आने की तुलना की है।

Billionaires Net Worth, Billionaires wealth, increase in wealth of billionaires, Oxfam

अबरपतियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा

Billionaires Net Worth: एशिया में अरबपतियों की संपत्ति

ऑक्सफैम ने कहा कि 2024 में एशिया में अरबपतियों की संपत्ति में 299 अरब अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई। साथ ही उसने अनुमान लगाया कि अब से एक दशक के भीतर कम से कम पांच एक हजार अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति वाले लोग होंगे। वर्ष 2024 में अरबपतियों की सूची में 204 नए लोग शामिल हुए। औसतन हर सप्ताह करीब चार नाम इसमें शामिल हुए। इस वर्ष केवल एशिया से 41 नए अरबपति सूची में शामिल हुए।

End of Feed