बिजनेस

Unemployment Data: सरकार का बड़ा कदम! अब हर महीने मिलेगा जवाब, कितनी है देश में किस शहर की बेरोजगारी?

Monthly Employment Report: अब हर महीने जारी होंगे भारत के बेरोजगारी आंकड़े। 15 मई से शुरुआत, जनवरी-मार्च के आंकड़ों के साथ। जानिए सरकार का नया प्लान।

Image

5 मई से बदल जाएगा आंकड़ों का खेल! जानिए क्या है सरकार की नई योजना

Photo : iStock

Monthly Employment Report : सरकार अब बेरोजगारी के आंकड़े तिमाही की जगह हर महीने जारी करेगी। सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 15 मई से मासिक बेरोजगारी डेटा की शुरुआत की जाएगी। अधिकारी ने कहा, "15 मई को जो आंकड़े सामने आएंगे, वे जनवरी, फरवरी और मार्च महीने को कवर करेंगे। इसके बाद हर महीने के आंकड़े नियमित रूप से जारी किए जाएंगे। यह पहली बार होगा जब सरकार इस तरह का डेटा मासिक स्तर पर देगी।"

अभी तक तिमाही और वार्षिक आधार पर आते थे आंकड़े

अब तक शहरी बेरोजगारी के आंकड़े तिमाही आधार पर और ग्रामीण व शहरी संयुक्त आंकड़े सालाना आधार पर जारी किए जाते रहे हैं। लेकिन अब सरकार डेटा की टाइमिंग और विश्वसनीयता बढ़ाने पर फोकस कर रही है।

ग्रामीण बेरोजगारी और असंगठित क्षेत्र पर भी काम जारी

सरकार अब ग्रामीण इलाकों के लिए तिमाही स्तर पर श्रमबल सर्वेक्षण शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही असंगठित क्षेत्र के वार्षिक सर्वेक्षण को भी तिमाही आधार पर लाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि सरकार अप्रैल के अंत तक निजी पूंजीगत व्यय के आंकड़े भी जारी करेगी। इसके साथ ही अगले साल से सेवा क्षेत्र के उद्यमों का विस्तृत सर्वेक्षण भी जनता के सामने लाया जाएगा।

वैश्विक स्तर पर भारतीय आंकड़ों की साख मजबूत

सरकारी अधिकारी के अनुसार, भारतीय सांख्यिकी प्रणाली को वैश्विक स्तर पर विश्वसनीय और पारदर्शी माना जाता है। वर्तमान में आंकड़ों की सटीकता और समयबद्धता बेहद अहम है, और सरकार इसी दिशा में काम कर रही है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article