Stock Market Closing: शेयर बाजार में भारी तेजी, सेंसेक्स 1,397.07 अंक और निफ्टी 378.20 अंक उछला

Stock Market Closing: मेक्सिको और कनाडा पर उच्च सीमा शुल्क लगाने का फैसला एक महीने के लिए टालने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्णय से मंगलवार को वैश्विक शेयर बाजारों में उत्साह का माहौल रहा।

KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार उछला
  • सेंसेक्स 1397 अंक चढ़ा
  • निफ्टी 378 अंक बढ़ा

Stock Market Closing: मेक्सिको और कनाडा पर उच्च सीमा शुल्क लगाने का फैसला एक महीने के लिए टालने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्णय से मंगलवार को वैश्विक शेयर बाजारों में उत्साह का माहौल रहा। घरेलू सूचकांक सेंसेक्स 1,397 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी में 378 अंक की तेजी रही। विश्लेषकों ने कहा कि कनाडा और मेक्सिको पर उच्च सीमा शुल्क लगाने के फैसले को एक महीने के लिए टाल देने के ट्रंप के निर्णय से शेयर बाजारों में रौनक लौट आई। यह फैसला मंगलवार से ही प्रभावी होने वाला था।

Stock Market Closing

शेयर बाजार उछला

ये भी पढ़ें -

78,583.81 अंक पर बंद हुआ सेंसेक्स

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,397.07 अंक यानी 1.81 प्रतिशत उछलकर एक महीने के उच्चतम स्तर 78,583.81 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 1,471.85 अंक बढ़कर 78,658.59 अंक तक पहुंच गया था।

End of Feed