बिजनेस

Gig Workers: ई-श्रम पोर्टल से जुड़ेंगे गिग वर्कर, जानें Swiggy-Zomato-Flipkart-Amazon के डिलीवरी पर्सन को क्या होगा फायदा

Gig Workers: ई-श्रम मंच पर पंजीकरण के बाद एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) मिलेगा जो उन्हें प्रमुख सामाजिक सुरक्षा लाभों तक पहुंच देगा।मंत्रालय ने इस बारे में जागरूक करने के लिए ‘एग्रीगेटरों’ के साथ एक बैठक भी बुलाई है।

Image

गिग वर्कर्स

Gig Workers:सरकार ने भुगतान के आधार पर सेवाएं देने वाले अस्थायी कामगारों (गिग वर्कर) का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए स्विगी और जोमेटो जैसे ‘एग्रीगेटरों’ को आमंत्रित किया है। यह पंजीकरण सामाजिक कल्याण योजनाओं तक श्रमिकों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे कंपनियां लाभार्थियों का एक सटीक आंकड़ा तैयार कर सकेंगी। गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा लाभ मिलना आसान हो सकेगा। स्विगी एवं जोमैटो जैसे डिलिवरी प्लेटफॉर्म और अमेजन एवं फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के डिलीवरी कर्मचारी के तौर पर काम करने वाले कामगारों को गिग वर्कर कहा जाता है।

क्या मिलेंगे फायदा

मंत्रालय ने ‘ऑनलाइन एग्रीगेटरों’ के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के साथ एक सलाह जारी की है, जिसमें श्रमिकों को पंजीकृत करना और उनके आंकड़े को अद्यतन करने का दायित्व उन्हें सौंपा गया है। ई-श्रम मंच पर पंजीकरण के बाद एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) मिलेगा जो उन्हें प्रमुख सामाजिक सुरक्षा लाभों तक पहुंच देगा।मंत्रालय ने इस बारे में जागरूक करने के लिए ‘एग्रीगेटरों’ के साथ एक बैठक भी बुलाई है जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया करेंगे।

क्या करता है ई-श्रम पोर्टल

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि यह पंजीकरण सामाजिक कल्याण योजनाओं तक श्रमिकों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे कंपनियां लाभार्थियों का एक सटीक आंकड़ा तैयार कर सकेंगी। ई-श्रम पोर्टल असंगठित श्रमिकों के एक देशव्यापी डेटसबेस के रूप में कार्य करता है। इसे श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण योजनाओं तक पहुंच प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article