JIO IPO पर खजाना खोलकर टूटे बड़े निवेशक, लगाईं ₹2.5 लाख करोड़ की बोलियां, जानें पूरी डिटेल

जियो प्लेटफॉर्म्स 30,213 करोड़ रुपये जुटाने के लिए आईपीओ ला रही है। यह सार्वजनिक अभिदान के लिए 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा।

जियो प्लेटफॉर्म्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए संस्थागत निवेशकों ने करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां लगाई हैं। कंपनी में हिस्सेदारी लेने के इच्छुक निवेशकों में वैश्विक परिसंपत्ति प्रबंधक, सरकारी निवेश कोष, घरेलू म्यूचुअल फंड और बीमा कंपनियां शामिल हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की यह अनुषंगी कंपनी शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की तैयारी कर रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म्स की 66.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

JIO IPO News

जियो आईपीओ

30 गुना से अधिक बोलियां मिली

मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कंपनी की 8,110 करोड़ रुपये की 'एंकर बुक’ के लिए पेशकश की गई राशि के मुकाबले 30 गुना से अधिक बोलियां मिली। संस्थागत निवेशकों की ओर से दिखाई गई इस रुचि से दूरसंचार एवं डिजिटल सेवाओं के कारोबार में निवेश की उनकी मजबूत दिलचस्पी का पता चलता है। सूत्रों ने बताया कि 'एंकर बुक’ श्रेणी के लिए बोलियां लगाने वाली वैश्विक निवेश कंपनियों में ब्लैकरॉक, कैपिटल ग्रुप, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स, टी. रो प्राइस, श्रोडर्स, जेपी मॉर्गन एसेट मैनेजमेंट, फ्रैंकलिन टेम्पलटन, इनवेस्को और जेनस हेंडरसन शामिल हैं।

End of Feed