बिजनेस

सस्ते होंगे साइकिल, नोटबुक, पानी की बोतलें, महंगे होंगे जूते और घड़ियां, GST पर बने GOM का फैसला

GST Cut: जीएसटी दरों को लेकर बने मंत्री समूह (GOM) ने पानी की बोतल, साइकिल और प्राइक्टिस नोटबुक पर लगने वाले जीएसटी में भारी कटौती का सुझाव दिया है। महंगे जूते और महंगी घड़ियों पर जीएसटी बढ़ाने का सुझाव दिया है।

Image

साइकिल, कॉपी, पानी की बोतलें होंगी सस्ती (तस्वीर-Canva)

KEY HIGHLIGHTS
  • पानी की बोतलों पर GST को 18% से घटाकर 5% करने का सुझाव।
  • अभ्यास नोटबुक पर GST 12% से घटाकर 5% करने का सुझाव।
  • साइकिल पर GST को 12% से घटाकर 5% करने का सुझाव।

GST Cut: जीएसटी दरों को सुव्यवस्थित करने के लिए गठित मंत्री समूह (GOM) ने शनिवार को 20 लीटर की पानी की बोतल, साइकिल और अभ्यास नोटबुक यानी कॉपी पर टैक्स की दर घटाकर पांच प्रतिशत करने का फैसला किया। एक अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा जीओएम ने महंगी कलाई घड़ियों और जूतों पर टैक्स बढ़ाने का सुझाव दिया। अधिकारी ने कहा कि बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता वाली GST दर युक्तिकरण पर गठित जीओएम के इस फैसले से 22,000 करोड़ रुपये का राजस्व लाभ होगा। इन सिफारिशों पर अंतिम फैसला GST परिषद करेगी।

पानी की बोतलें और कॉपी पर घटेगी GST

जीओएम ने 20 लीटर और उससे अधिक मात्रा की पानी की बोतलों पर जीएसटी को 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का सुझाव दिया। इसके अलावा अभ्यास नोटबुक पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की सिफारिश भी की गई।

साइकिल पर भी कम होगी GST

इसी तरह 10,000 रुपये से कम कीमत वाली साइकिल पर जीएसटी को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का सुझाव है।

जूते, घड़ियों पर बढ़ेगी GST

जीओएम ने 15,000 रुपये से अधिक कीमत वाले जूतों और 25,000 रुपये से अधिक कीमत वाली कलाई घड़ियों पर जीएसटी 18 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने का भी सुझाव दिया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article