बिजनेस

BHEL Share Price Strategy: BHEL में तगड़ी कमाई का मौका! जानें प्रॉफिट बुकिंग और स्टॉप लॉस पर एक्सपर्ट की राय

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 4, 2024, 12:31 PM IST

BHEL Share Price Strategy: BHEL पर राय देते हुए कहा कि बहुत ही शानदार मूव है। निवेशकों को यह सलाह रहेगी कि ट्रेलिंग स्टॉप लॉस के साथ होल्ड करें। प्रॉफिट बुकिंग करने की जल्दबाजी ना करें।

Image

BHEL

BHEL Share Price Strategy: BHELका शेयर आज दोपहर 12 बजे 13.52% प्रतिशत की तेजी के साथ 267.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। आज कंपनी का शेयर आज 237.10 रुपये के स्तर पर खुला था। इसके बारे में ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट Kush Bohra ने निवेशकों को राय दी है।

जानें BHEL पर एक्सपर्ट की राय

एक्सपर्ट ने BHEL पर राय देते हुए कहा कि बहुत ही शानदार मूव है। निवेशकों को यह सलाह रहेगी कि ट्रेलिंग स्टॉप लॉस के साथ होल्ड करें। प्रॉफिट बुकिंग करने की जल्दबाजी ना करें। एक्सपर्ट ने कहां कि इस मार्केट में कोई स्ट्रेटजी अगर सबसे ज्यादा Rewarding रही है मेरे एक्सपीरियंस में तो वो ट्रेलिंग Stop-Loss की ही रही है। जहां मोमेंटम मिल जाए उसको राइड करते चले तो अब यहां पर आपको 252 और 253 की जो एक बैंड है छोटी सी उसके आसपास अपना ट्रिलिंग स्टॉप लॉस लेके चले। जैसे- जैसे स्टॉक ऊपर जाए इसको बिल्कुल राइड करते हुए चले ठीक है।

BHEL Share Price History: 3 महीने में 53 फीसदी चढ़ा शेयर

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर बीएचईएल (BHEL) का शेयर आज 237.10 रुपये पर ओपन हुआ है। बीएसई एनालिटिक्स के मुताबिक,BHEL(Bharat Heavy Electricals Ltd) का स्टॉक पिछले 1 महीने में 14.21 प्रतिशत बढ़ा है। इस कंपनी के शेयर में पिछले 3 महीने में 53.30 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है और पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर में 92.36 और पिछले 5 साल में कंपनी के शेयर में 303.17 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article