Ola Share Price: भाविश अग्रवाल की OLA ने कर दिया बर्बाद, ऑल-टाइम लो पर लुढ़का शेयर, निवेशकों के डूबे 40,000 करोड़ रु

Ola Share Price: भाविश अग्रवाल की अगुआई वाली ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में गिरावट जारी रहने से निवेशकों पर भारी असर पड़ा है। कंपनी के शेयर के उच्चतम मूल्यांकन के बाद से अब तक करीब 40,000 करोड़ रुपये डूब चुके हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ओला ने कर दिया बर्बाद
  • कराया 40000 Cr का नुकसान
  • ऑल-टाइम लो पर लुढ़का शेयर

Ola Share Price: भाविश अग्रवाल की अगुआई वाली ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में गिरावट जारी रहने से निवेशकों पर भारी असर पड़ा है। कंपनी के शेयर के उच्चतम मूल्यांकन के बाद से अब तक करीब 40,000 करोड़ रुपये डूब चुके हैं। लिस्टिंग के बाद शुरुआती उछाल से 66,000 करोड़ रुपये के मूल्यांकन वाली कंपनी का बाजार पूंजीकरण अब घटकर 26,187.81 करोड़ रुपये रह गया है। पिछले साल अगस्त में 76 रुपये प्रति शेयर पर अपनी शुरुआत करने वाले इस शेयर पर लगातार बिकवाली का दबाव रहा है। यह मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 3 प्रतिशत से अधिक गिरकर 58.84 रुपये के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।

Ola Share Price

ओला ने कर दिया बर्बाद

ये भी पढ़ें -

End of Feed