टैक्सी ड्राइवरों की किस्मत बदलेगा 'भारत टैक्सी' ऐप: अमित शाह ने बताया कैसे ₹500 का निवेश आपको बनाएगा बिजनेस पार्टनर

देश के टैक्सी ड्राइवरों के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव की शुरुआत हो गई है. गृह मंत्री अमित शाह ने 'भारत टैक्सी' (Bharat Taxi) के जरिए एक ऐसा मॉडल पेश किया है, जहां ड्राइवर अब महज कर्मचारी नहीं, बल्कि कंपनी के मालिक होंगे। ₹500 के छोटे से निवेश के साथ ड्राइवर इस मुनाफे के सफर में साझीदार बन सकते हैं। आइए बताते हैं कि यह 'देसी' ऐप कैसे ड्राइवरों की जिंदगी बदलने वाला है।

केंद्र सरकार ने टैक्सी ड्राइवरों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए 'भारत टैक्सी' प्लेटफॉर्म को पूरी तरह से लॉन्च कर दिया है। दिल्ली-NCR और गुजरात में सफल ट्रायल के बाद अब इसे पूरे देश में विस्तार देने की तैयारी है। इस पहल की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह किसी एक अमीर मालिक की जेब भरने के लिए नहीं, बल्कि उन लाखों ड्राइवरों के लिए बनाया गया है जो दिन-रात सड़कों पर मेहनत करते हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया कि 'भारत टैक्सी' का मकसद मुनाफे को निचले स्तर तक पहुंचना है, ताकि पसीने की कमाई का असली हकदार ड्राइवर ही रहे।

Bharat taxi

₹500 का निवेश और मालिकाना हक

इस मॉडल में शामिल होने की प्रक्रिया बहुत आसान और सस्ती रखी गई है। किसी भी ड्राइवर को इस प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनने के लिए सिर्फ ₹500 का निवेश करना होगा। यह राशि उसे कंपनी के शेयरहोल्डर या बिजनेस पार्टनर के तौर पर स्थापित करेगी। अमित शाह ने समझाया कि अगले तीन वर्षों में यह निवेश एक बड़े मुनाफे में बदल सकता है। उदाहरण के तौर पर, यदि भारत टैक्सी भविष्य में 25 करोड़ रुपये कमाती है, तो उसका एक बड़ा हिस्सा ड्राइवरों के बीच उनके द्वारा तय किए गए किलोमीटर के आधार पर बांट दिया जाएगा। इससे ड्राइवरों को न केवल उनकी ट्रिप का पैसा मिलेगा, बल्कि साल के अंत में कंपनी के मुनाफे में भी बोनस जैसा हिस्सा मिलेगा।

End of Feed