मेक इन इंडिया के तहत भारत में बनेगा सेमीकंडक्टर, अमेरिकी कंपनी Qualcomm Technologies और Tata Electronics के बीच हुआ बड़ा समझौता

Semiconductor Manufacturing: अमेरिका की चिप निर्माता कंपनी Qualcomm Technologies और Tata Electronics ने एक समझौते की घोषणा की। इस करार के तहत टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स असम में क्वालकॉम के ऑटोमोटिव मॉड्यूल का निर्माण करेगी। यह पहल भारत में सेमीकंडक्टर विनिर्माण को बढ़ावा देने और ऑटोमोबाइल तकनीक क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Semiconductor Manufacturing: अमेरिका की चिप बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज और टाटा समूह की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने शुक्रवार को एक अहम समझौते की घोषणा की। इस समझौते के तहत टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स असम के जागीरोड में क्वालकॉम के ऑटोमोटिव मॉड्यूल का निर्माण करेगी। दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि यह साझेदारी भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर विनिर्माण मानचित्र पर मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सहयोग के जरिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स अब क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज के वैश्विक मॉड्यूल निर्माण साझेदार नेटवर्क का हिस्सा बन गई है। इस नेटवर्क का उद्देश्य दुनिया भर में बढ़ती ‘मॉड्यूलर ऑटोमोटिव प्लेटफॉर्म’ की मांग को पूरा करना है। आसान शब्दों में कहें तो अब भारत में बने उत्पाद वैश्विक ऑटोमोबाइल कंपनियों तक पहुंचेंगे।

Qualcomm Technologies, Tata Electronics, automotive modules, semiconductor manufacturing, India semiconductor industry, Make in India initiative, (1)

Qualcomm Technologies और Tata Electronics के बीच बड़ा समझौता (तस्वीर-istock)

असम के जागीरोड में होगा निर्माण

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कंपनियों के अनुसार, ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत क्वालकॉम टेक्नोलॉजीज अपने ऑटोमोटिव मॉड्यूल उत्पादों का निर्माण भारत में करेगी। यह उत्पादन असम के जागीरोड में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की आने वाली सेमीकंडक्टर असेम्बली और परीक्षण (टेस्टिंग) यूनिट में किया जाएगा। इस फैसले से न केवल असम में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। सेमीकंडक्टर क्षेत्र को भविष्य की तकनीक की रीढ़ माना जाता है, ऐसे में यह परियोजना राज्य और देश दोनों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

End of Feed