बिजनेस

LPG cylinder: LPG सिलेंडर की नहीं होगी छेड़छाड़, क्यूआर कोड से मिलेंगे ग्राहकों को ये फायदे

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Feb 9, 2024, 07:46 AM IST

LPG cylinder news: बीपीसीएल सीधे ग्राहक के दरवाजे पर LPG सिलेंडर की क्वालिटी पर भरोसा देने को तैयार है। यह देश में अपनी तरह की पहली सर्विस है।

Image

LPG cylinder: LPG सिलेंडर की नहीं होगी छेड़छाड़, क्यूआर कोड से मिलेंगे ग्राहकों को ये फायदे

LPG cylinder news: अब भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के घर पर डिलीवर होने वाले LPG सिलेंडर पर नई सुरक्षा देखने को मिलेगी। कपनी ने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। इसका नाम "प्योर फॉर श्योर" दिया गया है। जिसका उद्देश्य ग्राहकों की संतुष्टि बढ़ाना है। कंपनी ने कहा कि बीपीसीएल सीधे ग्राहक के दरवाजे पर LPG सिलेंडर की क्वालिटी पर भरोसा देने को तैयार है। यह देश में अपनी तरह की पहली सर्विस है। कंपनी के अनुसार जो LPG सिलेंडर ग्राहक के घर पर डिलीवर होगा उसमें छेड़छाड़-रोधी सील होगा, जिस पर क्यूआर कोड रहेगा। इससे प्रोडक्शन प्लांट से ग्राहक तक सिलेंडर की गारंटी बिना किसी छेड़छाड़ की दी जाएगी।

क्यूआर कोड को स्कैन करने पर क्या होगा

क्यूआर कोड को स्कैन करने पर ग्राहकों को एक सिग्नेचर ट्यून के साथ एक खास प्योर फॉर श्योर का पॉप-अप स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा। जिसमें सिलेंडर की सभी जानकारी मिल जाएगी। जैसे कि जब सिलेंडर को भरा गया तब उसका वजन कितना था, सील मार्क था या नहीं जैसी जानकारी ग्राहकों को स्कैन से मिलेगी।

क्या कर पाएंगे ग्राहक

ग्राहकों इसे डिलीवरी लेने से पहले अपने सिलेंडर को सर्टिफाईड करने, पारदर्शिता और विश्वास सुनिश्चित करने का अधिकार देता है। यदि सिलेंडर सील के साथ कोई छेड़छाड़ होती है, तो क्यूआर कोड स्कैन करने योग्य नहीं रहता है, तो डिलीवरी रुक जाएगी। इसके जरिए गैस की रास्ते में चोरी, डिलीवरी समय पर ग्राहक की उपस्थिति और रिफिल डिलीवरी के लिए अपने समय का चुनने जैसे कई चीजों का समाधान हो सकेगा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article