बिजनेस

Bharat Forge Share: लाइफटाइम हाई पर पहुंचा भारत फोर्ज का शेयर, आज आएगा Q3 रिजल्ट

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 12, 2024, 03:00 PM IST

Bharat Forge Share: भारत फोर्ज लिमिटेड के तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित होने वाले हैं लेकिन उससे पहले की इसका शेयर प्राइस लाइफटाइम हाई पर पहुंचा गया।

Image

Bharat Forge के शेयर प्राइस में उछाल

Photo : BCCL

Bharat Forge Share: इन दिनों भारतीय शेयर बाजार गुलजार है। रोज किसी न किसी कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। सोमवार को बाजार ओपन होते ही भारत फोर्ज के शेयर लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया यानी उसकी कीमत अब तक की सर्वाधिक ऊंचाई पर पहुंच गई। भारत फोर्ज का शेयर मूल्य एनएसई पर 1324 प्रति शेयर के स्तर पर खुला और 1330 प्रति शेयर के इंट्राडे हाई लेवल को छू गया। हालांकि रक्षा और एयरोस्पेस स्टॉक में उच्च स्तर पर मुनाफावसूली देखी गई और जल्द ही एनएसई पर 1306.55 प्रति शेयर के निचले स्तर पर पहुंच गया।

वित्त वर्ष 24 में EBITDA बढ़ने की उम्मीद

शेयर बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक भारत फोर्ज लिमिटेड आज अपने तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित करने जा रही है और शेयर बाजार कंपनी से बेहतर तिमाही नतीजों का अनुमान लगा रहा है। उन्होंने कहा कि अक्टूबर से दिसंबर 2023 तिमाही में नए रक्षा ऑर्डर के बाद कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत हुई है, जिससे Q3 वित्त वर्ष 24 में EBITDA बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी के मार्जिन में भी सुधार हो सकता है, बशर्ते कंपनी अपने मेन बिजनेस में निरंतर वृद्धि दर्ज करे। उन्होंने भारत फोर्ज के शेयरधारकों को 1357 रुपए प्रति शेयर के अल्पकालिक लक्ष्य के लिए शेयर रखने की सलाह दी।

भारत फोर्ज Q3 रिजल्ट 2024 पूर्वानुमान

मिन्ट के मुताबिक मजबूत भारत फोर्ज Q3 नतीजों की उम्मीद करते हुए प्रॉफिटमार्ट सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख अविनाश गोरक्षकर ने कहा कि भारत फोर्ज ने Q3FY24 के दौरान रक्षा सौदे किए हैं, जिससे कंपनी के EBITDA को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बाजार को कंपनी के EBITDA मार्जिन में भी सुधार की उम्मीद है। बशर्ते वह अक्टूबर से दिसंबर 2023 तिमाही के दौरान अपने मुख्य बिजनेस को बनाए रखने का मैनेजमेंट करे। गोरक्षकर ने आगे कहा कि कंपनी को कॉमर्शियल वाहन सेग्मेंट में मजबूत ऑर्डर मिले हैं और कॉमर्शियल एयरोस्पेस में भी इसकी उपस्थिति है। उन्होंने कहा कि कंपनी की मौजूदगी माइनिंग कारोबार में भी है। इसलिए ऐसी भी संभावना है कि भारत फोर्ज चालू वित्त वर्ष में उम्मीद से बेहतर Q3 की रिपोर्ट कर सकता है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article