Bharat Bandh: इस दिन भारत बंद का ऐलान, 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी करेंगे देशव्यापी हड़ताल, थम सकती हैं जरूरी सेवाएं!

Bharat Bandh: 9 जुलाई 2025 को बैंकिंग, बीमा, कोयला खनन, राजमार्ग और निर्माण जैसे क्षेत्रों में कार्यरत 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी देशव्यापी आम हड़ताल पर जाएंगे। इस हड़ताल का आह्वान 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों और उनकी सहयोगी इकाइयों ने सरकार की मजदूर, किसान और राष्ट्र विरोधी नीतियों के विरोध में किया है। श्रमिक संगठनों ने इसे सफल बनाने के लिए संगठित और असंगठित क्षेत्रों में तैयारी शुरू कर दी है, जिससे जरूरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

Bharat Bandh: 9 जुलाई 2025 को देशभर में बैंकिंग, बीमा, कोयला खनन, राजमार्ग, निर्माण और अन्य कई क्षेत्रों में कार्यरत 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी देशव्यापी आम हड़ताल पर जाएंगे। यह हड़ताल 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों और उनकी सहयोगी इकाइयों के मंच द्वारा सरकार की मजदूर, किसान और राष्ट्र विरोधी नीतियों के विरोध में बुलाई गई है।

हड़ताल से प्रभावित होने वाली सेवाएं

हड़ताल के कारण बैंकिंग, डाक सेवाएं, कोयला खनन, राज्य परिवहन, फैक्ट्रियां और अन्य जरूरी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं। हिंद मजदूर सभा के हरभजन सिंह सिद्धू ने कहा कि इससे पूरे देश की सामान्य सेवाओं पर असर पड़ेगा।

End of Feed