Top 5 Cryptocurrency Jobs : क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में केवल निवेश करके ही नहीं बल्कि आप जॉब करके भी पैसा कमा सकते हैं। क्रिप्टोकरेंसी में बहुत ज्यादा अनिश्चितता और अस्थिरता है। ऐसे में निवेश के बजाय उन लोगों के लिए क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में जॉब करना ज्यादा बेहतर हो सकता है, जो जोखिम नहीं लेना चाहते। आगे जानिए क्रिप्टो सेक्टर की टॉप 5 जॉब्स के बारे में।
क्रिप्टो मार्केट में कई तरह की जॉब्स होती हैं
इकोनॉमिक स्पेशियलिस्ट
क्रिप्टोकरेंसी फाइनेंशियल एनालिस्ट पर जो जिम्मेदारियां होती हैं, उनमें निवेश की सलाह देना, स्ट्रेटेजी तैयार करना, जोखिम की पहचान करना और पोर्टफोलियो की निगरानी करना शामिल है। बिटकॉइन-स्पेसिफिक रोल के लिए खोज के तहत कंपनियां रिमोट फाइनेंशियल एनालिस्ट्स को तेजी से हायर कर रही हैं।
डेटा साइंटिस्ट्स
डेटा साइंटिस्ट के रूप में, आप कंपनी के उद्देश्यों का इवैल्युएट करते हैं और डेटा का उपयोग करके उन्हें प्राप्त करने का बेस्ट तरीका तय करते हैं। इस पॉजिशन की जिम्मेदारी में डेटा को एनालाइज करना, सहकर्मियों के साथ नतीजों पर चर्चा करना और एल्गोरिदम डेवलप करना शामिल है।
क्रिप्टोकरेंसी रिपोर्टर
एक क्रिप्टो जर्नलिस्ट वह होता है जो क्रिप्टोकरेंसी दुनिया में घटनाओं को कवर करता है और अपने नतीजों को सामने रखता है। एनालिटिक्स इनसाइट के अनुसार इस जॉब के लिए वेतन काफी अच्छा है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।
साइबरसिक्योरिटी आर्टिटेक्ट
साइबरसिक्योरिटी आर्टिटेक्ट बिटकॉइन सिस्टम का बचाव करने के 'एक्सपर्ट इन चार्ज' होते हैं। एक साइबरसिक्योरिटी आर्टिटेक्ट एक कंपनी के आईटी नेटवर्क के लिए सिक्योरिटी मीजर्स को डिजाइन करने और लागू करने के लिए जिम्मेदार होता है।
रिसर्च एंड एनालिसिस प्रोफेश्नल
रिसर्च स्किल वाले व्यक्ति बिटकॉइन बिजनेस में जॉब पाने में सक्षम हो सकते हैं। इन लोगों को आमतौर पर एनालिस्ट्स के तौर पर जाना जाता है। एक एनालिस्ट्स के काम में इंटरनल या एक्सटर्नल क्राइटेरिया को पूरा करने के लिए डेटा कलेक्ट करना और उसका एनालाइज करना शामिल है।
क्रिप्टो एनालिस्ट्स की आज की मार्केट में काफी हाई डिमांड है। क्रिप्टो रिसर्च एनालिस्ट के रूप में सफल होने के लिए, आपके पास डेटा एनालिस्ट, स्ट्रेटेजिक थिंकिंग और रिटन कम्युनिकेशन की एक मजबूत समझ होनी चाहिए।
डिस्क्लेमर : यहां क्रिप्टो मार्केट में टॉप जॉब्स की सिर्फ जानकारी दी गयी है। किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं। क्रिप्टो मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
