बिजनेस

BEML बनाएगी चेन्नई मेट्रो के कोच, यहां समझें पूरी डील

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीईएमएल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड से 3,658 करोड़ रुपये का एक अनुबंध मिला है। बीईएमएल ने एक बयान में कहा कि ये मेट्रो ट्रेन चेन्नई में तीन प्रमुख मेट्रो गलियारों- माधवरम से सिपकोट, लाइटहाउस से पूनमल्ली और माधवरम से शोलिंगनल्लूर पर संचालित की जाएंगी। चेन्नई में कुल मेट्रो नेटवर्क 118.9 किलोमीटर तक फैला है।

Image

BEML बनाएगी चेन्नई मेट्रो के कोच, यहां समझें पूरी डील

Photo : Times Now Digital

BEML: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीईएमएल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसे चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड से 3,658 करोड़ रुपये का एक अनुबंध मिला है। बीईएमएल इस अनुबंध के तहत चेन्नई मेट्रो को 210 मेट्रो कोच से लैस 70 ट्रेन सेट की आपूर्ति करेगी।

कहां होगा इस्तेमाल

इन मेट्रो ट्रेन सेट का इस्तेमाल चालक-रहित मेट्रो संचालन में किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय के तहत संचालित होने वाली बीईएमएल ने एक बयान में कहा कि ये मेट्रो ट्रेन चेन्नई में तीन प्रमुख मेट्रो गलियारों- माधवरम से सिपकोट, लाइटहाउस से पूनमल्ली और माधवरम से शोलिंगनल्लूर पर संचालित की जाएंगी। चेन्नई में कुल मेट्रो नेटवर्क 118.9 किलोमीटर तक फैला है, जिसमें 76.3 किलोमीटर का खंड एलिवेटेड है जबकि 42.6 किलोमीटर भूमिगत ट्रैक शामिल हैं।

कब तैयार हो जाएंगे कोच

इस अनुबंध के तहत पहले ट्रेन सेट की आपूर्ति जनवरी, 2027 में की जाएगी जबकि अंतिम ट्रेन सेट अप्रैल, 2029 तक मिलने की उम्मीद है। बीईएमएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शांतनु रॉय ने कहा, "इस अनुबंध में मानक गेज मेट्रो रोलिंग स्टॉक और डिपो मशीनरी एवं संयंत्र के लिए डिजाइन, निर्माण, आपूर्ति, परीक्षण एवं प्रशिक्षण के साथ 15 साल का व्यापक रखरखाव भी शामिल है।"

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article