BEL Share Price Target 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), जो कि रक्षा मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम है, पिछले कुछ वर्षों में डालाल स्ट्रीट पर जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली कंपनियों में से एक रही है। सिर्फ़ 5 वर्षों में BEL के शेयरों ने 1140% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जिससे यह रिटेल निवेशकों की पहली पसंद बन गई है। SBI सिक्योरिटीज के फंडामेंटल इक्विटी रिसर्च हेड सनी अग्रवाल के अनुसार, बाजार में हाल की गिरावट के बाद रक्षा क्षेत्र फिर से मजबूत हो रहा है। BEL की ₹72000 करोड़ की मजबूत ऑर्डर बुक इसे भविष्य में तेजी से ग्रोथ करने वाली कंपनी बनाती है।
बीईएल शेयर का टार्गेट
सनी अग्रवाल का कहना है कि "BEL की ROE 25% से अधिक है और FY2026 में दो बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है। निवेशकों को BEL शेयरों को पोर्टफोलियो में शामिल करना चाहिए।"
BEL शेयर प्राइस और रिटर्न
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) का वर्तमान शेयर प्राइस ₹295.10 है, जो इसके ऑल-टाइम हाई ₹340.35 (10 जुलाई 2025 को छुआ गया) से करीब 15% कम है। पिछले एक साल में BEL ने 26% का रिटर्न दिया है। वहीं, दो साल में इसने 191% और तीन साल में 258% का शानदार रिटर्न दिया है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि पिछले पांच वर्षों में BEL शेयर ने निवेशकों को 1140% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जिससे यह डिफेंस सेक्टर का एक चमकता हुआ सितारा बन चुका है।
यहां देखें पूरा वीडियो
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
