बिजनेस

BEL Share Price Target 2025: BEL शेयर खरीदें या बेचें? जानिए 2025 के लिए टारगेट प्राइस

BEL Share Price Target 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने 5 साल में 1140% का दमदार रिटर्न दिया है। ₹295 पर ट्रेड कर रहे इस सरकारी स्टॉक का टारगेट ₹340 रखा गया है। FY2026 में दो बड़े डिफेंस ऑर्डर मिलने की संभावना है और ऑर्डर बुक ₹72000 करोड़ की है। BEL का ROE 25% से अधिक है।

Image

बीईएल शेयर का टार्गेट

Photo : Times Now Digital

BEL Share Price Target 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL), जो कि रक्षा मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम है, पिछले कुछ वर्षों में डालाल स्ट्रीट पर जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली कंपनियों में से एक रही है। सिर्फ़ 5 वर्षों में BEL के शेयरों ने 1140% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जिससे यह रिटेल निवेशकों की पहली पसंद बन गई है। SBI सिक्योरिटीज के फंडामेंटल इक्विटी रिसर्च हेड सनी अग्रवाल के अनुसार, बाजार में हाल की गिरावट के बाद रक्षा क्षेत्र फिर से मजबूत हो रहा है। BEL की ₹72000 करोड़ की मजबूत ऑर्डर बुक इसे भविष्य में तेजी से ग्रोथ करने वाली कंपनी बनाती है।

सनी अग्रवाल का कहना है कि "BEL की ROE 25% से अधिक है और FY2026 में दो बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है। निवेशकों को BEL शेयरों को पोर्टफोलियो में शामिल करना चाहिए।"

BEL शेयर प्राइस और रिटर्न

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) का वर्तमान शेयर प्राइस ₹295.10 है, जो इसके ऑल-टाइम हाई ₹340.35 (10 जुलाई 2025 को छुआ गया) से करीब 15% कम है। पिछले एक साल में BEL ने 26% का रिटर्न दिया है। वहीं, दो साल में इसने 191% और तीन साल में 258% का शानदार रिटर्न दिया है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि पिछले पांच वर्षों में BEL शेयर ने निवेशकों को 1140% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जिससे यह डिफेंस सेक्टर का एक चमकता हुआ सितारा बन चुका है।

यहां देखें पूरा वीडियो

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article