अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक करने से पहले इन 3 चीजों की जरूर करें जांच, हमेशा रहेंगे टेंशन फ्री

अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट आपको बेस्ट लोकेशन पर मिल रहा हो या उसकी कीमत आपकी जेब में फिट बैठ रहा हो, बुकिंग से पहले पेपर चेक करना बिल्कुल नहीं भूलें। खरीदारों को बुकिंग करने से पहले राज्य के पोर्टल पर RERA नंबर और प्रोजेक्ट की डिटेल्स को वेरिफाई कर लेना चाहिए।

Flat Buying Tips: रेडी-टू-मूव (बन कर तैयार फ्लैट) के मुकाबले अंडर-कंस्ट्रक्शन फ्लैट की कीमत कम होती है। इसलिए अधिकांश होम बायर्स अंडर-कंस्ट्रक्शन फ्लैट खरीदना पसंद करते हैं। हालांकि, इसमें कई रिस्क भी होता है, जिनके बारे में कई खरीदारों को बाद में ही पता चलता है। इसीलिए, किसी भी बन रहे प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक करने से पहले सारी जरूरी जानकारी जुटाना न सिर्फ समझदारी की बात है, बल्कि जरूरी भी है। यहां हम आपको एक चेकलिस्ट दे रहे है, जिसमें बताया गया है कि बिल्डर को बुकिंग अमाउंट देने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Flat Buying Tips

फ्लैट खरीदने से पहले क्या चेक करें?

RERA अप्रूव्ड है प्रोजेक्ट या नहीं?

किसी भी अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक करने से पहले यह जरूर चेक करें विक वह प्रोजेक्ट राज्य के RERA (रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) के तहत रजिस्टर्ड है या नहीं? यह रजिस्ट्रेशन इस बात की गारंटी देता है कि बिल्डर समय-सीमा, क्वालिटी और फाइनेंशियल अनुशासन से जुड़े नियमों का पालन करेगा। यह पारदर्शिता सुनिश्चित करता है, समय-सीमा और फाइनेंशियल जानकारी का खुलासा करना अनिवार्य बनाता है, और देरी या किसी भी तरह के बदलाव होने पर कानूनी मदद का रास्ता भी देता है। खरीदारों को बुकिंग करने से पहले राज्य के पोर्टल पर RERA नंबर और प्रोजेक्ट की डिटेल्स को वेरिफाई कर लेना चाहिए।

End of Feed