8वें वेतन आयोग में दोगुनी हो सकती है बेसिक सैलरी, जानें कुल वेतन कितना बढ़ेगा?

नए वेतन लागू होने पर सरकारी कर्मचारियों औ पेंशनर्स की सैलरी व वेतन में बड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। हालांकि, अभी प्रक्रिया पूरा होने में लंबा वक्त लग सकता है।

देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारी नए वेतन आयोग लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच 8वां वेतन आयोग आज से मुंबई में कर्मचारी संगठनों, संस्थानों, संघों और केंद्र सरकार के कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ दो दिवसीय परामर्श बैठक करेगा। इस बीच, केंद्रीय कर्मचारी जुलाई 2026 के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। यह इस साल DA में होने वाला दूसरा संशोधन होगा। कर्मचारियों की नजर इस बात पर भी है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर के जरिए मूल वेतन में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है और इसका कुल वेतन पर कितना असर पड़ेगा।

8th Pay Commission

8वां वेतन आयोग

DA, HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस का क्या असर?

अगर मान लें कि 8वें वेतन आयोग अपनी सिफारिश में सरकार को फिटमेंट फैक्टर 2 रखने की सलाह दे। अगर ऐसा हुआ तो बेसिक पे दोगुना हो जाएगा। हालांकि, ग्रॉस सैलरी में होने वाली बढ़ोतरी इस बात पर निर्भर करेगी कि सरकार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस और सैलरी के अन्य हिस्सों में किस तरह बदलाव करती है।

End of Feed