सरकारी बैंकों में होगी शनिवार को भी छुट्टी, सैलरी में 15 फीसदी बढ़ोतरी की तैयारी

अगले साल आगामी आम चुनावों को देखते हुए यह उम्मीद की जाती है कि वेतन समझौता उससे पहले हो जाएगा। क्योंकि बैंक कर्मचारी एक महत्वपूर्ण वोटर समूह है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यूनियन अन्य बदलावों के साथ-साथ और अधिक बढ़ोतरी पर जोर दे रहे हैं। इसके अलावा सप्ताहित अवकास पर भी फैसला हो सकता है।

सरकारी बैंक और लंबे समय से काम कर रहे प्राइवेट बैंक अपने कर्मचारियों के लिए लगभग 15 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के लिए बातचीत कर रहे हैं। अब खबर है कि आने वाले समय में ये बैंक सप्ताह में पांच दिन वर्किंग लागू करने की योजना बना रहे हैं। TOI के अनुसार, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन ने वेतन में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का सुझाव दिया, लेकिन रिपोर्टों से पता चलता है कि यूनियन अन्य बदलावों के साथ-साथ और अधिक बढ़ोतरी पर जोर दे रहे हैं।

Banks, Banks Holidays, PNB

वेतन में बढ़ोतरी पर काम शुरू

दूसरी ओर पीएनबी जैसे कुछ बैंकों ने वेतन में बढ़ोतरी के लिए प्रावधान करना शुरू कर दिया है। सितंबर तिमाही में 10 प्रतिशत वृद्धि के लिए बजट बनाने के बजाय पीएनबी ने 15 प्रतिशत बढ़ोत के लिए धनराशि अलग रखी है। कर्मचारी और यूनियन तर्क दे रहे हैं कि बैंकों ने हाल के वर्षों में मुनाफे शानदार बढ़ोतरी हासिल की है। कर्मचारियों ने कोविड के दौरान काम करने और सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाने के अलावा बैंकों को पटरी पर लाने के लिए जो प्रयास किए हैं, उन्हें देखते हुए वे बेहतर कंपनसेशन के हकदार हैं। वित्त मंत्रालय चल रही बातचीत पर करीब से नजर रख रहा है।

End of Feed