बिजनेस

Stock Market Holiday List: जन्माष्टमी के दिन बैंक तो बंद, क्या शेयर मार्केट खुला रहेगा, देखें 2024 हॉलिडे लिस्ट

Stock Market Holiday List: शनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) जन्माष्टमी के अवसर पर 26 अगस्त को खुले रहेंगे। शेयर बाजार की छुट्टियों की इस लिस्ट में अगस्त में सिर्फ एक ट्रेडिंग हॉलिडे है जो 15 अगस्त 2024 को है। 15 अगस्त 2024 के बाद अगला ट्रेडिंग हॉलिडे 2 अक्टूबर 2024 को है।

Image

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन शेयर बाजार खुला रहेगा?

Photo : iStock

Stock Market Holiday List: कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) का त्योहार सोमवार, 26 अगस्त को है। ऐसे में देश को कुछ शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं। भगवान कृष्ण के जन्म का प्रतीक इस शुभ हिंदू त्योहार के बीच लोगों में इस बात की दुविधा है कि क्या इस दिन बैंक के साथ शेयर बाजार भी बंद रहेगा।

Krishna Janmashtami पर क्या शेयर बाजार बंद रहेगा?

BSE की वेबसाइट के मुताबिक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) जन्माष्टमी के अवसर पर 26 अगस्त को खुले रहेंगे। यदि आप इसके बारे में और जानकारी चाहते हैं तो बीएसई की वेबसाइट पर इसे कन्फर्म कर सकते हैं। वेबसाइट पर ऊपर दिए गए 'ट्रेडिंग हॉलिडे' विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आपको 2024 में शेयर बाजार की छुट्टियों की पूरी लिस्ट मिल जाएगी।

शेयर बाजार की छुट्टियों की इस लिस्ट में अगस्त में सिर्फ एक ट्रेडिंग हॉलिडे है जो 15 अगस्त 2024 को है। 15 अगस्त 2024 के बाद अगला ट्रेडिंग हॉलिडे 2 अक्टूबर 2024 को है। इसका मतलब है कि अगले हफ्ते सोमवार को भारतीय शेयर बाजार खुला रहेगा। BSE और NSE पर ट्रेडिंग सोमवार को फिर से शुरू होंगी।

Stock market holidays in 2024

2024 में शेयर बाजार की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक कुल 15 छुट्टियां हैं। 15 अगस्त 2024 के बाद, चालू वर्ष में शेयर बाजार की सिर्फ चार और छुट्टियां बची हैं। इनमें 2 अक्टूबर 2024 (महात्मा गांधी जयंती), 1 नवंबर 2024 (दिवाली/लक्ष्मी पूजन), 15 नवंबर 2024 (गुरु नानक जयंती) और 25 दिसंबर 2024 (क्रिसमस) शामिल है। दिवाली लक्ष्मी पूजन के मौके पर 1 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग होती है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article