Banking Stocks Pick: लंबे समय के लिए इन पांच Banking Stocks को रख लें पास, जानें दिग्गज मार्केट एक्सपर्ट ने क्यों कहा खरीद लो

Banking Stocks to BUY: एक्सपर्ट विजय चोपड़ा ने लॉन्ग टर्म के लिए Indian Bank, IDBI Bank, Bank Of Baroda और Bank Of India जैसे बैंकों में इन्वेस्ट किया जा सकता है। IDBI बैंक के शेयर ने एक साल में निवेशकों को 46.27 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं Bank Of Baroda के शेयर ने एक साल में निवेशकों को 33.41 फीसदी रिटर्न दिया है।

Banking Stocks to BUY: ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट विजय चोपड़ा ने बताया कि बैंकिंग सेक्टर में निवेशकों के पास बहुत से विकल्प हैं। उन्हें लगता है कि जितना बड़ा बैंक होगा उतना ही अच्छे उसके एसेट्स क्वालिटी होंगे। उन्होंने बंधन बैंक के बारे में कहा कि निवेशक इसमें शॉर्ट टर्म के लिए निवेश कर सकते हैं। कम अवधि में ये शेयर फायदा देकर जा सकता है। यदि निवेशक लॉन्ग टर्म के लिए सोच रहा है, तो बड़े बैंकों की तरफ रूख करना होगा। सरकारी बैंकों में भी अभी काफी मौके हैं।

IDBI Bank, Indian Bank, Bank Of India, Banking Stocks to BUY

बैंकिंग सेक्टर में निवेशकों के पास बहुत से विकल्प हैं।

इन बैंकों में निवेश की सलाह

एक्सपर्ट विजय चोपड़ा ने कहा कि निवेशक लॉन्ग टर्म के लिए Indian Bank, IDBI Bank, Bank Of Baroda और Bank Of India जैसे बैंकों में इन्वेस्ट किया जा सकता है। इन बैंकों में अच्छा खासा कंसोलिडेशन हो चुका है और तेजी बनने के आसार है। यदि बंधन बैंक में निवेश का सोच रहे है, तो इसे शॉर्ट टर्म के लिए पोर्टफोलियो में रखा जा सकता है।

End of Feed