Bank Strike: अगले सप्ताह 2 दिन बैंकों में देशव्यापी हड़ताल, ये है वजह, अभी से कर लें प्लानिंग

Bank strike news : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने अपनी मांगों को लेकर इस महीने दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यहां जानिए कब और क्यों बैंक कर्मी हड़ताल करने जा रहे हैं। अगर आपको अगले सप्ताह बैंकों में काम है तो अभी से प्लानिंग कर लें।

Bank strike news : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने अपनी मांगों को लेकर 24 और 25 मार्च 2025 को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। उनकी मांगें है कि सरकार और बैंक मैनेजमेंट सभी कैडर में कर्मचारियों की भर्ती करे, अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करे और पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-day work week) शुरू की जाए। बैंक कर्मियों की इस हड़ताल से पूरे देश में बैंकिंग परिचालन बाधित होने की आशंका है, जिससे ग्राहक प्रभावित हो सकते हैं, जिन्हें लेन-देन और बैंकिंग सेवाओं में देरी का सामना करना पड़ सकता है। यूएफबीयू 9 प्रमुख बैंक यूनियनों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक संगठन है, जो लंबे समय से बैंकिंग सेक्टर में काम करने की स्थिति में सुधार के लिए इन सुधारों की वकालत कर रहा है। अगर आपको अगले सप्ताह बैंकों में काम है तो अभी से प्लानिंग कर लें।

Bank Strike,  bank strike on 24 and 25 march 2025

अगले सप्ताह बैंक कर्मचारी करेंगे हड़ताल

Bank strike: बैंक हड़ताल के पीछे कौन?

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) में 9 यूनियनें शामिल हैं, जो सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करती हैं।

End of Feed