भारत बंद आज: क्या देशव्यापी हड़ताल के बीच बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Strike Today: देश के प्रमुख बैंक कर्मचारी संगठनों ने गुरुवार 12 फरवरी 2026 को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद ग्राहकों में असमंजस की स्थिति है कि आज बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे। हड़ताल के चलते बैंक सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।

Bank Strike Today: देशभर के प्रमुख बैंक कर्मचारी संगठनों ने गुरुवार 12 फरवरी 2026 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस घोषणा के बाद बैंक ग्राहकों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस दिन बैंक खुले रहेंगे या नहीं। देश के बड़े सरकारी बैंकों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा और यूको बैंक ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को पत्र लिखकर इस हड़ताल और उससे संभावित सेवा व्यवधान की जानकारी दी है।

Bharat band, Bandk Se Judi Khabren, Bank Strike February 12 2026, Nationwide Bank Strike, SBI Strike Update

देशभर में बैंक हड़ताल का ऐलान: 12 फरवरी को सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित (तस्वीर-istock)

एसबीआई ने क्या कहा?

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने बयान में कहा है कि बैंक ने 12 फरवरी को शाखाओं और कार्यालयों के सामान्य संचालन के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं। हालांकि, बैंक ने यह भी स्पष्ट किया कि हड़ताल के कारण कामकाज पर सीमित असर पड़ सकता है। एसबीआई के अनुसार अगर हड़ताल होती है तो बैंक की कुछ सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, लेकिन प्रबंधन ने कोशिश की है कि ग्राहकों को कम से कम परेशानी हो। इसका मतलब है कि बैंक खुला रह सकता है, लेकिन कर्मचारियों की भागीदारी के आधार पर सेवाओं में देरी या बाधा संभव है।

End of Feed