Bank Strike: सरकार के साथ बातचीत विफल! बैंक यूनियनें 11 सितंबर को करेंगी देशव्यापी हड़ताल, जानिए क्यों?

Bank Strike: बैंक यूनियनों ने हफ्ते में 5 दिन काम (5-Day Banking) की मांग पर बात न बनने के कारण 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का फैसला किया है, जिससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

Bank Strike : सरकारी अधिकारियों और बैंक यूनियनों के बीच हुई सुलह-सफाई की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद बैंक कर्मचारियों ने 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल पर जाने का अंतिम फैसला कर लिया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले सात बड़े कर्मचारी और अधिकारी संघ इस हड़ताल में भाग ले रहे हैं। यूनियनों का साफ कहना है कि जब तक उनकी सबसे प्रमुख मांग हफ्ते में केवल पांच दिन काम (5-Day Banking Week) पर सरकार का कोई सकारात्मक रुख या स्पष्ट समय-सीमा सामने नहीं आती, तब तक हड़ताल टालने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

Bank strike, Bank Bharat Band, UFBU, 5 day banking week, 11 September Bank strike, IBA, DFS, AIBOC, Indian banking news,

11 सितंबर को बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल: जानिए क्यों ठप हो सकता है कामकाज (तस्वीर-AI)

सुलह की दो दौर की बैठकें रहीं बेनतीजा

मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) के दफ्तर में श्रम अधिकारियों, वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग (DFS), इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और UFBU के प्रतिनिधियों के बीच ऑनलाइन माध्यम से दो दौर की मैराथन बैठकें हुईं। बैठक के दौरान DFS अधिकारियों ने यूनियनों से अपील की कि 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली में ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है, इसलिए देश की अंतरराष्ट्रीय साख को देखते हुए हड़ताल वापस ले ली जाए। हालांकि, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (AIBOC) के महासचिव रूपम रॉय ने स्पष्ट किया कि 5-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह पर सरकार की तरफ से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है, इसलिए हड़ताल अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।

End of Feed