Top Banks FD Rates 2023: कई बड़े बैंकों ने अक्टूबर में फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) या एफडी (FD) की पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। इन बैंकों में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), केनरा बैंक (Canara Bank) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) शामिल हैं। आगे जानिए इन सभी बैंकों की लेटेस्ट एफडी ब्याज दरें।
टॉप बैंकों की ब्याज दरें
एचडीएफसी बैंक
एचडीएफसी बैंक की लेटेस्ट एफडी ब्याज दरें 1 अक्टूबर से लागू हैं। बैंक एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3 फीसदी से अधिकतम 7.20 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 3.5 फीसदी से 7.75 फीसदी तक हैं। इसकी ब्याज दरों की लिस्ट आप इस लिंक पर चेक कर सकते हैं।
आईसीआईसीआई बैंक
आईसीआईसीआई बैंक की लेटेस्ट एफडी ब्याज दरें 16 अक्टूबर से लागू हैं। बैंक एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3 फीसदी से अधिकतम 7.10 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 3.5 फीसदी से 7.65 फीसदी तक हैं। इसकी ब्याज दरों की लिस्ट आप इस लिंक पर चेक कर सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा की लेटेस्ट एफडी ब्याज दरें 9 अक्टूबर से लागू हैं। बैंक एफडी पर सामान्य नागरिकों को 3 फीसदी से अधिकतम 7.25 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 3.5 फीसदी से 7.75 फीसदी तक हैं। इसकी ब्याज दरों की लिस्ट आप इस लिंक पर चेक कर सकते हैं।
केनरा बैंक
केनरा बैंक की लेटेस्ट एफडी ब्याज दरें 5 अक्टूबर से लागू हैं। बैंक एफडी पर सामान्य नागरिकों को 4 फीसदी से अधिकतम 7.25 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 4 फीसदी से 7.75 फीसदी तक हैं। इसकी ब्याज दरों की लिस्ट आप इस लिंक पर चेक कर सकते हैं।
बता दें कि एसबीआई (SBI) ने अपनी एफडी ब्याज दरें 15 फरवरी से नहीं बदली हैं। ये सामान्य नागरिकों को 3 फीसदी से 7.10 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 3.5 फीसदी से 7.60 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
