बिजनेस

BoB में आज जमा करें 1 लाख रुपए और मैच्योरिटी पर पाएं 15,114 का फिक्स्ड ब्याज

​​भले ही आरबीआई ने इस साल रेपो रेट में 1% की कटौती की है, लेकिन बैंक ऑफ बड़ौदा की एफडी अभी भी निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बनी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं अगर आप आज बैंक ऑफ़ बड़ौदा की सेविंग स्कीम में 1 लाख रुपए लगाते हैं तो आपको कितने रुपए का फिक्स्ड ब्याज मिलेगा?

Image

BoB FD Scheme

अगर आप कमाई के लिए कोई अच्छा विकल्प तलाश रहे हैं और बाजार की उतार-चढ़ाव के बीच निवेश नहीं कर पा रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. दरअसल, पब्लिक सेक्टर का बड़ा बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट और एफडी (Fixed Deposit) पर शानदार ब्याज दरें दे रहा है।

भले ही आरबीआई ने इस साल रेपो रेट में 1% की कटौती की है, लेकिन बैंक ऑफ बड़ौदा की एफडी अभी भी निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बनी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं अगर आप आज बैंक ऑफ़ बड़ौदा की सेविंग स्कीम में 1 लाख रुपए लगाते हैं तो आपको कितने रुपए का फिक्स्ड ब्याज मिलेगा?

कितना मिल रहा है ब्याज?

बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी कर सकते हैं। 7 से 14 दिन की एफडी पर 3.50% से 4.00% तक ब्याज मिलता है। एक साल की एफडी कराने पर 6.50% से 7.00% तक ब्याज मिलता है। वहीं, दो साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.00% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% ब्याज दिया जाता है। बैंक की 444 दिनों वाली स्पेशल एफडी स्कीम पर सबसे ज्यादा 6.60% से 7.20% तक का ब्याज ऑफर किया जा रहा है।

14,888 रुपये का ब्याज

अगर कोई ग्राहक 1 लाख रुपये की एफडी दो साल के लिए करता है, तो सामान्य नागरिक को मैच्योरिटी पर कुल 1,13,763 रुपये मिलेंगे, जिसमें 13,763 रुपये ब्याज शामिल होगा। इसी तरह, वरिष्ठ नागरिक को 1,14,888 रुपये मिलेंगे, जिसमें 14,888 रुपये ब्याज होगा। वहीं, अति वरिष्ठ नागरिक को मैच्योरिटी पर 1,15,114 रुपये मिलेंगे, जिसमें 15,114 रुपये का ब्याज होगा। यानी सिर्फ 1 लाख रुपये की एफडी पर भी ग्राहकों को 15,114 रुपये तक का तय फायदा मिल सकता है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article