BOB दे रहा 4 साल की FD पर 7% तक तगड़ा ब्याज, जानिए 4 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न

बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को FD पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। अगर आपको लंबे समय तक पैसे की जरूरत नहीं है तो आप बैंक में 4 साल की एफडी खुलवाने पर विचार कर सकते हैं।

BOB FD Scheme: अगर आप भी अपने पैसे को सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं और बाजार के उतार-चढ़ाव से बचना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर विचार कर सकते हैं। FD को निवेश के सुरक्षित विकल्पों में गिना जाता है, क्योंकि इसमें पहले से तय ब्याज दर के आधार पर रिटर्न मिलता है। सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) भी अपने ग्राहकों को अलग-अलग अवधि की FD पर ब्याज दे रहा है। अगर आपको लंबे समय तक पैसों की जरूरत नहीं है, तो 4 साल की FD एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

Bank of Baroda FD

BOB में चार साल की एफडी पर कितना मिलेगा रिटर्न (Photo: iStock)

4 साल की FD पर 7% तक ब्याज

बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से 4 साल की FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.30 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन यानी वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.90 प्रतिशत है। इसके अलावा सुपर सीनियर सिटीजन को इसी अवधि की FD पर 7 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है।

End of Feed