Bank News: RBI ने इस बैंक का यूनिवर्सल बैंक लाइसेंस के आवेदन को किया खारिज, जानिए क्यों?

Bank News: भारतीय रिजर्व बैंक ने उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का यूनिवर्सल बैंक आवेदन खारिज किया, कहा कर्ज पोर्टफोलियो और विविध बनाकर सुधार के बाद दोबारा आवेदन करें।

Bank News : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए उसके यूनिवर्सल बैंक बनने के आवेदन को फिलहाल खारिज कर दिया है। बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि आरबीआई ने उसके आवेदन को वापस कर दिया है और भविष्य में दोबारा आवेदन करने की सलाह दी है। यह खबर बैंक के लिए एक झटका मानी जा रही है, क्योंकि वह अपने कारोबार का विस्तार कर एक पूर्ण (यूनिवर्सल) बैंक बनना चाहता था।

Bank News,Ujjivan Small Finance Bank,RBI, Bank Se Judi Khabren, universal banking license

उज्जीवन बैंक को झटका: आरबीआई ने आवेदन लौटाया (तस्वीर-istock)

क्यों खारिज हुआ आवेदन?

उज्जीवन एसएफबी के मुताबिक, आरबीआई ने बैंक के कामकाज और खासतौर पर उसके लोन (कर्ज) पोर्टफोलियो का आकलन किया। बैंक ने हाल के समय में अपने लोन पोर्टफोलियो को बेहतर और विविध (डाइवर्सिफाइड) बनाने की दिशा में कुछ कदम उठाए थे, जिसे आरबीआई ने नोटिस भी किया। हालांकि, केंद्रीय बैंक का मानना है कि अभी इस क्षेत्र में और सुधार की जरूरत है। सरल शब्दों में कहें तो, बैंक अलग-अलग सेक्टर और ग्राहकों को पर्याप्त संतुलन के साथ कर्ज नहीं दे पा रहा है। आरबीआई चाहता है कि बैंक का लोन पोर्टफोलियो ज्यादा मजबूत और संतुलित हो, ताकि जोखिम कम रहे और बैंकिंग सिस्टम सुरक्षित बना रहे।

End of Feed