Bank Holidays This Week: 30 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, कहां और क्यों? देखें पूरी लिस्ट

Bank Holidays This Week: आरबीआई कैलेंडर के अनुसार, 30 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच विभिन्न राज्यों में कुल तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। जानिए कहां और क्यों? हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी।

Bank Holidays This Week : अगर आपको अगले हफ्ते बैंक की शाखा से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, इस सप्ताह यानी 30 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों की शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक की छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही अपनी योजना बनाएं, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

Bank Holidays This Week, RBI Bank Holiday Calendar, SBI Bank Holidays, HDFC Bank Holidays, Bank Holidays November December 2026, Banks Closed This Week,

30 नवंबर से 6 दिसंबर तक कितने दिन बंद रहेगे बैंक?

इस हफ्ते किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक?

इस सप्ताह में राज्यों के स्थानीय आयोजनों और साप्ताहिक अवकाश को मिलाकर कुल तीन दिन बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। इन छुट्टियों का पूरा डिटेल इस प्रकार है:-

  • पहली छुट्टी 1 दिसंबर (मंगलवार) को होगी। इस दिन पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश में 'स्वदेशी आस्था दिवस' (Indigenous Faith Day) और नागालैंड में 'राज्य स्थापना दिवस' (State Inauguration Day) के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे।
  • दूसरी छुट्टी 3 दिसंबर (गुरुवार) को पड़ेगी। इस दिन गोवा में 'सेंट फ्रांसिस जेवियर के पर्व' (Feast of St. Francis Xavier) के कारण सभी बैंकों की शाखाओं में अवकाश रहेगा।
  • तीसरी और आखिरी छुट्टी 6 दिसंबर (रविवार) को होगी, जब साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। गौरतलब है कि 5 दिसंबर को शनिवार होने के बावजूद बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि यह महीने का पहला शनिवार है और आरबीआई के नियमों के तहत केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही बैंक बंद रहते हैं।

आरबीआई के नियम और स्थानीय छुट्टियों का गणित

भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, देश के सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ सभी रविवार को अनिवार्य रूप से बंद रहते हैं। इन नियमित साप्ताहिक छुट्टियों और राष्ट्रीय पर्वों के अलावा, राज्यों के स्थानीय त्योहारों और विशेष दिवसों के आधार पर भी बैंकों में अवकाश घोषित किया जाता है। आरबीआई हर साल जनवरी में अपना आधिकारिक बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर छुट्टियों में बदलाव की संभावना बनी रहती है, इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे सटीक जानकारी के लिए अपनी नजदीकी बैंक शाखा से भी संपर्क जरूर करें। छुट्टियों के दौरान बैंक की शाखाएं जरूर बंद रहती हैं, लेकिन ग्राहकों की सुविधा के लिए इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप जैसी डिजिटल सेवाएं पूरी तरह से चालू रहती हैं।

बैंक बंद रहने पर ग्राहक कैसे निपटाएं जरूरी काम?

बैंक की शाखाओं में छुट्टी होने के बावजूद ग्राहकों के रोजमर्रा के वित्तीय लेनदेन और जरूरी काम नहीं रुकेंगे। छुट्टियों और वीकेंड के दौरान भी देश भर में ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं और बैंकों के मोबाइल ऐप्स 24 घंटे काम करते रहते हैं। ग्राहक पैसे भेजने या मंगाने के लिए यूपीआई (UPI) और संबंधित बैंक के मोबाइल ऐप का बिना किसी रुकावट के इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, कभी-कभी तकनीकी रखरखाव (मेंटेनेंस) के कारण ये सेवाएं थोड़े समय के लिए प्रभावित हो सकती हैं, जिसकी सूचना बैंक पहले ही ग्राहकों को दे देते हैं।

एटीएम और ऑनलाइन ट्रांसफर की सुविधा रहेगी जारी

डिजिटल पेमेंट के अलावा ग्राहक ऑनलाइन माध्यम से एनईएफटी (NEFT) और आरटीजीएस (RTGS) के जरिए भी बड़े फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से डिमांड ड्राफ्ट (DD) और नई चेकबुक के लिए अनुरोध भी दर्ज किया जा सकता है। नकदी की निकासी के लिए देश भर में एटीएम (ATM) सेवाएं हमेशा की तरह उपलब्ध रहेंगी। इतना ही नहीं, बैंक की वेबसाइट या ऐप के जरिए ग्राहक नए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करने के साथ-साथ अकाउंट मेंटेनेंस, स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन सेट करने और बैंक लॉकर के लिए अप्लाई करने जैसी कई अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभ भी घर बैठे उठा सकते हैं।

End Article
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उ...

End of Feed