Bank Holidays in September 2024: आने वाले रविवार से सितंबर की शुरुआत होने वाली है। बैंक हॉलिडे लिस्ट के हिसाब से सितंबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के साथ-साथ रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं। इस बार भी सितंबर में साप्ताहिक अवकाश के अलावा कुछ दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट (Bank Holidays in September 2024) जारी कर दी है।
ऐसे में यदि आप भी किसी काम से बैंक जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। हम यहां आपको सिंतबर बैंक हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List 2024) के बारे में बता रहे हैं। तो चलिए इस पर नजर डालते हैं।
सितंबर 2024 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट: (Bank Holiday September 2024)
4 सितंबर (बुधवार)- श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि- असम में बैंक बंद हैं।
7 सितंबर (शनिवार)- गणेश चतुर्थी- गणेश चतुर्थी पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गोवा में बैंक बंद हैं।
14 सितंबर दूसरा शनिवार-कर्म पूजा/पहला ओणम- देशभर में बैंक बंद हैं।
16 सितंबर (सोमवार)- ईद-ए-मिला- गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तरा खंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू, केरल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड में बैंक बंद हैं।
17 सितंबर (मंगलवार) इंद्रजात्रा/ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) - सिक्किम, छत्तीसगढ़ में बैंक बंद हैं।
18 सितंबर (बुधवार) - पंग-लहबसोल- सिक्किम में बैंक बंद हैं।
20 सितंबर (शुक्रवार) ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।
21 सितंबर (शनिवार)- श्री नारायण गुरु समाधि दिवस- केरल में बैंक बंद हैं।
23 सितंबर (सोमवार)- महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद हैं।
28 सितंबर (शनिवार) - सितंबर का चौथा शनिवार है। इस दिन सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
सितंबर 2024 में रविवार और शनिवार के मौके पर बैंक की छुट्टियां
दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। इस बार 14 सितंबर को दूसरा और 28 सितंबर को चौथा शनिवार है।
