Bank Holidays: इस सप्ताह इन राज्यों में लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें तारीख और स्टेट लिस्ट

Bank Holidays on Chhath Puja: दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज के बाद इस सप्ताह छठ पूजा और अन्य त्योहारों की वजह से कुछ राज्यों में लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कब और कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday on Chhath Puja: दीवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज का त्योहार खत्म होने के बाद इस सप्ताह छठ का त्योहार है। यह पर्व चार दिनों तक चलता है। इस साल छठ पर्व 5 नवंबर को नहाय खाय से शुरू होगा। 6 नवंबर को खरना, 7 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 8 नवंबर को सूर्योदय का अर्घ्य होगा। इस मौके पर कई राज्यों में बैंकों में भी छुट्टी रहती है। इस साल छठ जैसे क्षेत्रीय त्योहारों और RBI की छुट्टियों की लिस्ट की वजह से कई राज्यों में बैंक ब्रांच लगातार 4 दिनों तक बंद रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक छुट्टियों की कैलेंडर लिस्ट में राज्यों और उन दिनों का पूरा डिटेल दिया गया है जब नवंबर 2024 के महीने में बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holidays on Chhath Puja

कुछ राज्यों में बैंकों लगातार 4 दिन छुट्टियां रहेंगी

Bank Holiday: इन राज्यों में लगातार 4 दिनों तक बैंकों में रहेगी छुट्टी

  • 7 नवंबर (गुरुवार) छठ पूजा: बिहार, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
  • 8 नवंबर (शुक्रवार) छठ पूजा और वंगाला महोत्सव: बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
  • 9 नवंबर (शनिवार) सेकेंड सटरडे: देश भर में बैंकों में छुट्टी।
  • 10 नवंबर (रविवार): देश भर में बैंकों में विकली ऑफ।
Bank Holiday: इसके अलावा आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि सभी राज्यों या क्षेत्रों में बैंक लगातार सभी दिनों के लिए बंद नहीं रहेंगे। यह उन दिनों की कुल संख्या है जब देश के विभिन्न हिस्सों में बैंक राज्य द्वारा मनाए जाने वाले छुट्टियों के लिए बंद रहेंगे। उदाहरण के लिए बेंगलुरु में कनकदास जयंती के लिए बैंक बंद रहेंगे, लेकिन अगरतला में वे उसी कारण से बंद नहीं होंगे।

End of Feed